ओलंपिक से 75 किग्रा हटाए जाने के बाद 70 किग्रा वजन वर्ग में जा सकती है

ओलंपिक से 75 किग्रा हटाए जाने के बाद 70 किग्रा वजन वर्ग में जा सकती है
ओलंपिक से 75 किग्रा हटाए जाने के बाद 70 किग्रा वजन वर्ग में जा सकती है

टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन 70 किग्रा वर्ग में जा सकती हैं,

क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों

के लिए उनके मौजूदा 75 किग्रा भार वर्ग को खत्म कर दिया है।आईओसी ने बुधवार को ओलंपिक 2028 के

लिए कार्यक्रम और खिलाड़ियों के कोटा की घोषणा की। नए बदलाव के कारण लवलीना को या तो 70 किग्रा

तक नीचे जाना होगा या 80 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में अपना भाग्य आजमाना होगा। घटनाक्रम से हैरान

लवलीना ने गुवाहाटी से पीटीआई से कहा, ‘‘यह मेरे लिए बिल्कुल नई जानकारी है। यह काफी चौंकाने

वाली है। मुझे लगता है कि मुझे 70 किग्रा तक नीचे जाना होगा क्योंकि मेरे लिए 80 किग्रा से अधिक

तक जाना मुश्किल होगा।’’उनकी निजी कोच प्रणामिका बोरा भी इस घटनाक्रम से हैरान थी लेकिन

उन्होंने कहा कि फिटनेस और चिकित्सा मूल्यांकन के बाद ही नए वजन वर्ग को लेकरअंतिम फैसला

किया जाएगा। बोरा ने कहा, ‘‘‘इस खबर से मैं वास्तव में हैरान हूं। अभी किसी फैसले पर पहुंचना

जल्दबाजी होगी। वह 70 और 80 दोनों वजन वर्गों में लड़ सकती है लेकिन हमें इस पर फैसला करने

से पहले कुछ परीक्षण करने होंगे।’’

ओलंपिक से 75 किग्रा हटाए जाने के बाद 70 किग्रा वजन वर्ग में जा सकती है

वर्तमान में, बोरगोहेन का प्राकृतिक वजन 74 किलोग्राम है और बोरा ने कहा कि बहुत अधिक वजन कम

करने से ताकत में कमी आ सकती है। पेरिस ओलंपिक के लिए बोरगोहेन के साथ यात्रा करने वाली बोरा

ने कहा, ‘‘फिलहाल उसका प्राकृतिक वजन 74 किलोग्राम है और बहुत अधिक वजन कम करने से उसकी

ताकत कम हो सकती है। इसलिए हम देखेंगे कि उसे किस चीज से अधिक फायदा मिलता है।’’मुक्केबाजी

को पिछले महीने ही 2028 ओलंपिक में शामिल करने की पुष्टि की गई थी। मुक्केबाजी में पहली बार

पुरुषों और महिलाओं की समान संख्या (प्रत्येक में सात) शामिल होंगी।नई ओलंपिक महिला श्रेणियों में

51 किग्रा (फ्लाईवेट), 54 किग्रा (बैंथमवेट), 57 किग्रा (फेदरवेट), 60 किग्रा (लाइटवेट), 65 किग्रा

(वेल्टरवेट), 70 किग्रा (लाइट मिडिलवेट) और 80 किग्रा से अधिक (हैवीवेट) शामिल हैं। ओलंपिक

के लिए पुरुषों की नई वजन श्रेणियां 55 किग्रा (बैंथमवेट), 60 किग्रा (लाइटवेट), 65 किग्रा (वेल्टरवेट),

70 किग्रा (लाइट मिडिलवेट), 80 किग्रा (लाइट हैवीवेट), 90 किग्रा (हैवीवेट) और 90 किग्रा से

अधिक (सुपर हैवीवेट) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »