
ओला इलेक्ट्रिक करने वाली है छंटनी
ओला के सीईओ भाविष अग्रवाल ने सूत्रों के हवाले से मनीकंट्रोल को जानकारी दी है कि ओला
इलेक्ट्रिक कंपनी नई पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। कंपनी के इस फैसले से विभिन्न
भूमिकाओं में लगे 500 कर्मचारियों की नौकरियों पर असर हो सकता है। कंपनी सूत्रों ने बताया
कि कंपनी मार्जिन सुधारने और मुनाफा कमाने के उद्देश्य से इन कर्मचारियों की छंटनी करने
जा रही है। ये पहला मौका नहीं है जब कंपनी में रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। इससे पहले कंपनी
ने आईपीओ लाने से पहले सितंबर 2022 में दो पुनर्गठन प्रक्रियाएं अपनाई थीं।इसके तहत
जुलाई जुलाई 2022 में 1000 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी। इस दौरान कंपनी ने यूज्ड
कार बिजनेस, क्लाउड किचन और ग्रॉसरी डिलिवरी के बिजनेस को बंद कर दिया था। इस
दौरान दूसरे बिजनेस वर्टिकल्स से 1000 कर्मचारियों की छंटनी हुई थी। इसके बाद कंपनी
को ईवी कारोबार के लिए 800 लोगों को नियुक्त करना पड़ा। गुरुवार 21 नवंबर 2024 का
कारोबारी सत्र ओला इलेक्ट्रिक के लिए बेहद निराशाजनक रहा है।ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
66.86 रुपये के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए हैं और आज के सत्र में शेयर
3.04 फीसदी की गिरावट के साथ 67.21 रुपये पर बंद हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
फिलहाल इसके आईपीओ मूल्य 76 रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।