कराची हवाई अड्डे के नजदीक हुए धमाके में विदेशी

कराची हवाई अड्डे के नजदीक हुए धमाके में विदेशी
कराची हवाई अड्डे के नजदीक हुए धमाके में विदेशी
पाकिस्तान के सबसे व्यस्त कराची हवाई अड्डे के नजदीक हुए हालिया धामाके की
प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में संकेत मिला है कि यह हमला किसी विदेशी खुफिया एजेंसी
की सहायता से किया गया था। कराची। हाल ही में 6 अक्टूबर को हुए कराची एयरपोर्ट
के पास ब्लास्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ हैं। जांच में पाया गया  है कि यह किसी
विदेशी ऐजेन्सी ने करवाया है। पाकिस्तान में चीनी दूतावास ने पुष्टि की है कि कराची
के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए विस्फोट में दो चीनी नागरिक मारे गए थे। इस
विस्फोट को “आतंकवादी हमला” बताया गया, जिसकी जिम्मेदारी अलगाववादी
उग्रवादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी। समूह ने कहा कि उसने
इंजीनियरों सहित चीनी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए वाहन-जनित विस्फोटक
उपकरण का इस्तेमाल किया। हमले पर चीन ने कहा कि उसने कराची में हुए घातक
आत्मघाती बम हमले के बाद पाकिस्तान में एक अंतर-एजेंसी कार्य समूह भेजा है,
जिसमें दो चीनी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया, ताकि सीपीईसी परियोजनाओं
में काम कर रहे कई चीनी कर्मियों की सुरक्षा की समीक्षा की जा सके।

पाकिस्तान के सबसे व्यस्त कराची हवाई अड्डे के नजदीक हुए हालिया धामाके की

प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में संकेत मिला है कि यह हमला किसी विदेशी खुफिया एजेंसी

की सहायता से किया गया था। मीडिया में शनिवार को छपी एक खबर में यह

जानकारी दी गई। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक आतंकवाद निरोधी

विभाग (सीटीडी) द्वारा आतंकवाद निरोधी अदालत को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा

गया है कि आत्मघाती बम धमाके के जरिये पाकिस्तान-चीन संबंधों को नुकसान

पहुंचाने की साजिश के तहत चीनी इंजीनियरों को निशाना बनाया गया।

कराची हवाई अड्डे के नजदीक हुए धमाके में विदेशी

गत रविवार को बलूच विद्रोही समूह द्वारा चीनी श्रमिकों के काफिले को निशाना

बनाकर किये गए आत्मघाती हमले में दो चीनी नागरिक मारे गए थे और 17 अन्य

लोग घायल हो गए थे। जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट रविवार रातको

हुए विस्फोट में संदिग्ध आत्मघाती हमलावर भी मारा गया। ट्रिब्यून की खबर के

मुताबिक प्रारंभिक रिपोर्ट में इस हमले के लिए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी

(बीएलए) को जिम्मेदार ठहराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »