
घी और एवोकाडो हेयर मास्क
इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच एवोकाडो का पल्प 1 चम्मच घी, 2 चम्मच दही और 1 चम्मच
शहद चाहिए होगा। एक कटोरी में सभी चीजों को मिक्स करके हेयर मास्क का पेस्ट तैयार करें और
इसे पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। मास्क को 30 मिनट के लिए लगा रहने दे और शैंपू की मदद से
बालों का साफ करें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से कर्ली बालों के उलझने की समस्या कम होगी
और हेयर्स सॉफ्टा-शाइनी नजर आएंगे।
घी और मेथी हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने के लिए 3 चम्मच मेथी दाना को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा।
मॉर्निंग में मेथी दाना पीसकर पेस्ट तैयार करें और इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 2 चम्मच घी
मिलाएं। इन सभी चीजों को मिक्स कर लें। फिर इसको बालों में लगा लें 30 मिनट के लिए, इसके
बाद शैंपू से बाल धो लें। घी और मेथी के हेयर मास्क से कर्ली बालों का रुखापन दूर होगा और बालों
की जड़ों को पोषण मिलेगा। इसे हफ्ते में एक बार जरुर लगाएं।
कर्ली बालों में खूबसूरत दिखने के लिए बनाएं घी का हेयर मास्क
कर्ली हेयर्स वालों को सिर में डैंड्रफ की समस्या रहती है उनके लिए घी और नींबू से बना हेयर मास्क
फायदा कर सकता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच घी में 2 चम्मच दही और 1 चम्मच
नींबू का रस मिक्स करके हेयर मास्क का पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट से आप अपने स्कैल्प की अच्छे से
मसाज करें और फिर 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद आप शैंपू की मदद से बालों को साफ
कर लें। इस हेयर मास्क से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी साथ ही कर्ली हेयर्स हेल्दी नजर आएंगे। इन घी
के हेयर मास्क का उपयोग करके आप अपने कर्ली बालों को नेचुरली हेल्दी और शाइनी बना सकते हैं।