
कुछ ही घंटों में आसानी से तैयार हो जाएगा डोसा का बेटर फर्मेंट
अगर आप भी डोसा बनाने के समय इस समस्या का सामना करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
क्योंकि आज हम आपके साथ कुछ आसान ट्रिक्स शेयर करने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप जोसा के
बेटर को कुछ ही घंटों में फर्मेंट कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ सिंपल टिप्स फॉलो करने पड़ेंगे।
इन टिप्स को फॉलो कर आप क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बना पाएंगी।अगर आपको डोसे के बेटर में तुरंत
खमीर उठाना है, तो डोसा के बेटर में करीब 1-2 घंटे के लिए साबुत हरी मिर्च डालकर रखें। इससे भी
खमीर ऊपर आ जाएगा।इंस्टेंट खमीर के लिए आप डोसा के बेटर को खौलते हुए पानी के बर्तन में रखें।
इससे कुछ ही घंटों में परफेक्ट बेटर बन जाएगा।आप डोसा के मिश्रण में इंस्टेंट यीस्ट भी डाल सकती हैं।
इसको आप जैसे ही डोसा के मिश्रण में डालेंगे, तो पाएंगी कि खमीर बर्तन में ऊपर तक आ गया है। कुछ
लोग भटूरा बनाने के समय भी इंस्टेंट यीस्ट का यूज करते हैं।बता दें कि आप कुकर को गैस पर चढ़ाकर
उसमें पानी डालकर स्टीम बनाएं। अब गैस बंद करके डोसा के बेटर वाले बर्तन को प्रेशर कुकर में रखकर
ढक्कन लगा दें। कुछ घंटे बाद आप पाएंगी कि खमीर उठ जाएगा।आप इंस्टेंट और कुरकुरा डोसा बनाने
के लिए डोसा के घोल में मुरमुरों को भी पीसकर मिला सकती हैं। इससे डोसा एकदम परफेक्ट बनता
और सिकता है।डोसा के मिश्रण में तुरंत खमीर उठाने के लिए आप चावल पीसने के दौरान या फिर ऊपर
से भी गर्म पानी मिला सकती हैं। यह एक बेस्ट तरीका है। इस ट्रिक को शेफ संजीव कपूर ने भी शेयर किया था।