बलांगीर के कुशल गोयल और हार्दिक कुमार मिहिर को सम्मानित किया गया
निधि मीडिया न्यूज बलांगीर ओडिशा
भुवनेश्वर होटल ताज विवांता में एलेन कोचिंग इंस्टीट्यूट
ने विक्ट्री सेलिब्रेशन समारोह का आयोजन किया।
जिसमें जी एडवांस और नीट में सफल होने वाले सभी स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया।
इस जीत के जश्न सम्मान समारोह में बलांगीर के दो
स्टूडेंट्स कुशल गोयल और हार्दिक कुमार मिहिर को सम्मानित किया गया।
कुशल ने नीट एग्जाम में आल इंडिया रैंक 1674 हासिल की
इस सफलता के लिए कुशल को एलेन कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर राजेश माहेश्वरी ने
अंगवस्त्र, मोमेंटो, विक्ट्री मेडल और 21,000 रुपये की उपहार राशि दे कर सम्मानित किया।
और भविष्य में और ज्यादा मेहनत करके बड़ा डॉक्टर बनने के लिए बधाई और
शुभकामनाएं भी दीं। और वहीं हार्दिक ने नीट एग्जाम में 660 नम्बर और
आल इंडिया रैंक 2961 हासिल की। हार्दिक को उसकी
सफलता के लिए अंगवस्त्र, मोमेंटो, मेडल और 11,000 रुपये उपहार राशि दी गई।
और उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
कुशल ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर अपने पापा का सपना पूरा करना चाहता है।
अपनी इस सफलता का श्रेय कुशल एलेन
कोचिंग सेंटर के अपने टीचर्स की मेहनत,
अपने परिवार के शांत वातावरण और परिवार के साथ को देता है।
कुशल ने नीट एग्जाम में आल इंडिया रैंक 1674 हासिल की
कुशल की लगन से की ग हार्दिक भी अपनी सफलता का श्रेय
अपने टीचर्स और परिवार को देता है। दोनो का सपना एक
अच्छा डॉक्टर बनकर अपने देशवासियों की सेवा करना है।
दोनों बच्चों के परिवार में सभी बहुत खुश हैं।
और दोनो बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ऑल इंडिया नीट परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। विगत दिवस घोषित
हुए ऑल इंडिया नीट परीक्षा के रिजल्ट में बदरवास नगर के व्यवसायी परिवार की
बेटी खुशी अग्रवाल (20) पिता हरीश अग्रवाल (बल्ली ठेकेदार) ने 550 अंक प्राप्त
कर परिवार सहित नगर का मान बढ़ाया है। खुशी की इस कामयाबी पर पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है।
रीना गोयल सवांददाता बलांगीर ओडिशा
