- एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2024 सत्र के
- लिए आवेदन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह
- आवेदन प्रक्रिया (CTET Application Form 2024) आज यानी मंगलवार, 2 अप्रैल
- 2024 को समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई
- नहीं किया है, अपने सम्बन्धित प्रश्न पत्र – कक्षा 1 से 5 के लिए Paper 1 तथा कक्षा 6 से 8
- के लिए Paper 2 में सम्मिलित होने के लिए अपना पंजीकरण (Registration) अंतिम क्षणों
- का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द कर लें। हालांकि, आवेदन करते समय उम्मीदवारों को
- आमतौर पर होने वाली गलतियों को ध्यान में रखना चाहिए, ताकि अप्लीकेशन रिजेक्ट न हो:-
-
CTET जुलाई 2024 सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 2 अप्रैल को समाप्त होने जा रही है
CTET जुलाई 2024 के लिए आवेदन CBSE द्वारा आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया
(CTET Online Application Form 2024) आज समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार
अपने सम्बन्धित प्रश्न पत्र – कक्षा 1 से 5 के लिए Paper 1 तथा कक्षा 6 से 8 के लिए Paper 2 के
लिए अपना पंजीकरण (Registration) अंतिम क्षणों का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द कर लें।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन में न करें ये गलतियां
- आवेदन करते समय उम्मीदवारों की अपनी फोटोग्राफ तथा सिग्नेचर की लेटेस्ट फोटो अपलोड
- करनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को अपने Online आवेदन (CTET Application Form 2024) का पासवर्ड किसी के
- साथ साझा नहीं करना चाहिए।
- यदि साइबर कैफे से अप्लाई कर रहे हैं तो अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद सेशन लॉग-आउट अवश्य
- कर लें, ताकि बाद में कोई अन्य व्यक्ति लॉग-इन करके छेड़छाड़ न कर सके।
- आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को सिर्फ ऑनलाइन माध्यमों से ही करना होगा।
- उम्मीदवार को ऑनलाइन फॉर्म (CTET Online Form 2024) में 2 भाषा का चुनाव करना होगा,
- जिनमें परीक्षा देना चाहते हैं।
- अप्लीकेशन सबमिट करने के उम्मीदवारों चाहिए कि वे सभी डिटेल की फिर से जांच कर लें।
- अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद फॉर्म डाउनलोड करके सेव कर लें, तथा रजिस्ट्रेशन नंबर को भी
- अलग से नोट कर लें।
