
केजरीवाल-सिसोदिया ने भाजपा पर साधा निशाना
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप द्वारा जारी की गयी अंतिम सूची पर अरविंद केजरीवाल ने कहा
कि पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। इसी के साथ उन्होंने भाजपा पर
भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है
और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक
ही मिशन है- केजरीवाल हटाओ। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं- केजरीवाल को खूब
गाली दी।’केजरीवाल ने अपनी पार्टी के कामों का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों
के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है।
पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है।’आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने
उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है।बीजेपी
गायब है। उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है।
उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और मनीष सिसोदिया ने एक्स हैंडल पर लिखा,
‘दिल्ली की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही, आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पूरी
ताकत से कदम रख दिया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हम जनता के बीच जा रहे हैं, यह मांगने
कि हमें 5 और साल दिए जाएं ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, और पानी पर हुए अच्छे कामों को और
आगे बढ़ा सकें।’भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘दूसरी ओर, बीजेपी अब भी भ्रमित है।