कोच के रिटायरमेंट पर भावुक हुए नीरज चोपड़ा

कोच के रिटायरमेंट पर भावुक हुए नीरज चोपड़ा
कोच के रिटायरमेंट पर भावुक हुए नीरज चोपड़ा
ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के कोच क्लॉस बार्टोनिट्ज ने संन्यास ले लिया है। नीरज चोपड़ा
अपने कोच के संन्यास के बाद भावुक हो गए। नीरज के कोच उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। जिसके
बाद नीरज ने एक पोस्ट के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज
चोपड़ा के कोच  क्लॉस बार्टोनिट्ज ने संन्यास ले लिया है। नीरज चोपड़ा अपने कोच के संन्यास
के बाद  भावुक हो गए। नीरज के कोच उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। जिसके बाद नीरज ने एक
पोस्ट के द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

कोच के रिटायरमेंट पर भावुक हुए नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी और कोच की तस्वीरें

शामिल थी। इस पोस्ट के कैप्शन में नीरज ने लिखा कि, मैं ये जाने बिना लिख रहा हूं कि

कहां से शुरू करूं। कोच, आप मेरे लिए सिर्फ एक गुरु से कहीं बढ़कर हैं। आपने जो कुछ भी

सिखाया है उसने मुझे एक एथलीट और व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद की है।

आपने ये सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है कि मैं हर प्रतियोगिता के

लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहूं। नीरज चोपड़ ने कहा कि कोच चोट के दौरान

भी उनके साथ खड़े रहे। हर उतार-चढ़ाव के दौरान कोच नीरज के साथ रहे। उन्होंने आगे

लिखा कि, आप स्टैंड में सबसे शांत लोगों में से एक थे लेकिन जब मैं थ्रो करता था तो आपके

शब्द मेरे कानों में सबसे ज्यादा गूंजते थे। मुझे आपके मजाक और हंसी की कमी खलेगी।

लेकिन सबसे ज्यादा मैं एक टीम के रूप में हमें याद करूंगा। मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के

लिए धन्यवाद। मुझे अपनी यात्रा का बनाने के लिए धन्यवाद।जर्मनी के बार्टोनिट्ज के

कार्यकाल के दौरान चोपड़ा ने काफी सफलता हासिल की। नीरज ने टोक्यो 2020 में ओलंपिक

गोल्ड मेडल, 2022 में डायमंड लीग खिताब और 2023 में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीते। वहीं

2023 में उन्होंने एशियन गेम्स भी गोल्ड मेडल जीता।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »