
क्रिसमस पर इस तरह से करें तैयारी दिमाग का दही नहीं होगा
क्रिसमस त्योहार तो फन के लिए जाना जाता है। इस पर्व की तैयारी में ज्यादा व्यस्त न हो, फन करना भी
काफी जरुरी है। आप चाहे तो क्रिसमस की फिल्में देखें, केक बेक करें और मजेदार गेम्स खेलें। यह सबस
करने से आपके बच्चे का क्रिसमस स्पेशल बन जाएगा और आपको भी भागदौड़ कम करनी पड़ेगी।क्रिसमस
पार्टी के लिए सांता क्लॉज आना काफी अच्छा लगता है। इससे बच्चों की खुशियां डबल हो जाती है। बच्चों
के लिए आप क्रिसमस पार्टी को शानदार बनाने केलिए आप अपने घर पर सांता क्लॉज को भी पार्टी में
बुला सकते हैं या फिर कहीं बाहर भी घूमने जा सकते हैं।बात जब क्रिसमस पार्टी की आती है, तो बजट के
अनुकूल होना भी जरुरी है। क्रिसमस के लिए गिफ्ट लेना, खाना बनाना और घर को सजाने वाली चीजें
खरीदनी जरुरी है। ऐसा करने से बजट ज्यादा भी हो सकता है। इसलिए आप अपने बच्चों से घर पर ही
गिफ्ट्स बनाने के लिए कह सकते हैं।इस दिन काम बहुत ज्यादा होता है। पार्टी के लिए खाने का इंतजाम
करना, गिफ्ट्स पैक करना, घर को सजाना आदि। एक इंसान के लिए यह सब करना काफी मुश्किल
होता है। इसलिए आप सारे काम परिवार के सदस्यों के बीच में बांट दें। आप चाहे तो क्रिसमस ट्री को
सजाने के लिए बच्चों को यह काम दे सकते हैं।आखिरी मिनट पर कोई तनाव नहीं लेना है। इसलिए
आप पहले से तैयारी कर लें। लिस्ट बनाएं, गिफ्ट खरीदें और चीजों को पहले से ही शेड्यूल कर के चलें।
पहले ही से सब प्लानिंग कर लेंगे तो क्रिसमस वाले दिन भगदड़ नहीं रहेगी और आप स्ट्रेस फ्री रह सकेंगे।