दिल्ली के सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले दिल्ली में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की
कोशिश की गई है। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के हस्तसाल इलाके
में एक सरकारी स्कूल की चारदीवारी पर खालिस्तान समर्थित नारे लिखे पाए गए हैं।
जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि यह नारे खालिस्तान समर्थकों ने लिखी है।
हालांकि इस संबंध में जांच की जा रही है।
गणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है कि गणतंत्र दिवस से पहले खालिस्तानियों
ने ऐसी हरकत की हो। पहले भी मेट्रो स्टेशन की दीवार पर ऐसे
नारे लिखे गए हैं। बाद में पुलिस ने उसे मिटाया भी।
कुछ दिन पहले ही निहाल विहार थाना के चंद्र विहार
इलाके में एक दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले थे।
पुलिस ने बताया था कि सोमवार रात खालिस्तान समर्थक भड़काऊ नारे लिखे पाए गए।
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी थी धमकी
इससे पहले पिछले साल दिसंबर महीने में प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थित
आतंकी संगठन एसएफजे के हैंडलर गुरपतवंत सिंह पन्नू ने संसद
हमले के दोषी अफजल गुरु के साथ एक पोस्टर जारी करते हुए कहा था कि
दिल्ली बनेगा खालिस्तान। धमकी में उसने कहा है कि उसकी प्रतिक्रिया संसद की नींव को हिला देगी।
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
पंजाब सीएम भगवंत मान और डीजीपी के बाद अब उसने
अमृतसर स्थित श्री दुर्ग्याणा मंदिर प्रबंधक कमेटी को धमकी दी है।
गणतंत्र दिवस से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश
आतंकी पन्नू अमेरिका में छिपा है। वहीं से वीडियो बनाकर आए दिन
धमकी देता रहता है। भारत सरकार उसको आतंकी घोषित कर चुकी है।
वहीं उसके संगठन सिख फॉर जस्टिस को प्रतिबंधित भी किया गया है।
अब पन्नू ने पंजाब के अंदर हिंदू-सिखों में एक बार फिर नफरत फैलाने की
साजिश के तहत धमकी भरा वीडियो जारी किया है।
पन्नू ने धार्मिक स्थानों को हानि पहुंचने की धमकी दी है।
