
अंडरआर्म पसीने के धब्बों को रोकें
गर्मी के मौसम में कपड़ों के अंडरआर्म एरिया पर पसीने के दाग साफतौर पर नजर
आते हैं, जो देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते हैं।
अपनाएं कूलिंग तकनीक
अगर आप बहुत अधिक गर्मी के कारण परेशान हैं तो ऐसे में कुछ आराम पाने के लिए आप
पहनने से पहले अपने कपड़ों को गीला कर लें। वाष्पीकरण प्रक्रिया आपके शरीर को ठंडा
करने में मदद करती है। लाइटवेट कपड़ों के साथ आप ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा,
आप एक टी-शर्ट को गीला करें, उसे निचोड़ें, और पहनने से पहले उसे फ्रीज दें। यह थोड़े
समय के लिए आपको ठंडक प्रदान करेगा और इससे आपको काफी रिफ्रेशिंग फील होगा।
गर्मी के मौसम में कपड़ों से जुड़े ये हैक आएंगे आपके बेहद काम
गर्मी में एकदम से जब तापमान बढ़ जाता है तो हम खुद को ठंडक का अहसास करवाना
चाहते हैं। ऐसे में यह हैक आपके काम आएगा। इसके लिए ठंडे पानी से भरी एक छोटी स्प्रे
बोतल रखें। आप इससे अपने कपड़ों पर स्प्रे करें। अगर आप चाहें तो अतिरिक्त ठंडक पाने
के लिए अपनी स्प्रे बोतल में पुदीने की पत्तियां या एलोवेरा डालें।