
गुजराती फिल्म Fakt Purusho Maate में नजर आयेंगे अमिताभ बच्चन
आनंद पंडित और वैशाल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन जय बोडास और पार्थ
त्रिवेदी ने किया है। इस फिल्म में यश सोनी, मित्रा गढ़वी, ईशा कंसारा और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिका
में हैं। पंडित ने कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोग बच्चन के व्यक्तित्व और पेशेवर रवैये से आश्चर्यचकित
थे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हमने छह जून को श्री बच्चन के साथ शूटिंग की और सेट पर मौजूद हर
कोई उनकी ऊर्जा, समर्पण, पेशेवर रवैये और उनकी शानदार उपस्थिति से अचंभित था।’’ उन्होंने कहा,
‘‘वह (अमिताभ) ‘फक्त महिलाओ माते’ का भी एक बहुत ही खास हिस्सा थे और सच कहूं तो उनके बिना
किसी परियोजना की कल्पना करना मेरे लिए मुश्किल है। जिसने भी उनके साथ एक बार काम किया है,
वह उनके साथ बार-बार काम करना चाहता है।’’ इस फिल्म के जन्माष्टमी के आसपास रिलीज होने की
उम्मीद है।इस फिल्म में यश सोनी, मित्रा गढ़वी, ईशा कंसारा और दर्शन जरीवाला मुख्य भूमिका में हैं।
पंडित ने कहा कि सेट पर मौजूद सभी लोग बच्चन के व्यक्तित्व और पेशेवर रवैये से आश्चर्यचकित थे।
मुंबई।