
सामग्री
– उबला हुआ दूध 1 लीटर
– भुनी हुई सेंवई – 1/2 कप
– सेब, छिला कद्दूकस किया गया
– खजूर – 8
– बादाम – 8
– पिस्सा कटे हुए- 1 बड़ा चम्मच
– किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
– केसर- कुछ कतरे
– इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– घी – 1 बड़ा चम्मच
– पानी 1 कप
– चीनी- 1 बड़ा चम्मच
घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर खजूर और सेब की खीर
–बादाम को गरम पानी में भिगोएं। बाद में, उनका छिलका उतारें। उन्हें काटें और
अलग रख दें। केसर को 1/2 कप गरम दूध में भिगोएं और तैयार रखें।
– इसके बाद कढ़ाई में पानी, सेब, खजूर और चीनी डालें और 10 मिनट तक उबालें।
– इसी तरह के बर्तन में घी गरम करें और बादाम, पिस्ता और किशमिश को भूने लें।
उन्हें आंच से उतार लें और एक तरफ रख दें।
– अब इसमें सेवइयां डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। अब इसमें दूध डालें और इसे चलाते रहें।
– सेब -खजूर के मिश्रण को दूध में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। बर्तन में भिगोया
हुआ केसर या इलायची पाउडर डालें।
-भुने हुए मेवे दूध में डालें और मिलाएं। कुछ देर तक पकाएं।
– इसे आप गरमागरम परोसें या आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं और बाद में ठंडा
करके इसका आनंद ले सकते हैं।