चक्रवाती तूफा को लेकर Odisha – West Bengal में हाई अलर्ट

चक्रवाती तूफा को लेकर Odisha - West Bengal में हाई अलर्ट
चक्रवाती तूफा को लेकर Odisha – West Bengal में हाई अलर्ट
मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है कि खराब मौसम के कारण वह समुद्र में
मछली पकड़ने के लिए ना जाएं। आम जनता और पर्यटकों को भी समुद्र से दूर रहने
की सलाह दी गई है। रेलवे ने भी चक्रवाती तूफान को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।
अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान दाना बंगाल की खाड़ी में पहुंचने वाला है। मौसम
विभाग की माने तो 24 अक्टूबर को ये तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलेगा। इस
दौरान 100 से 150 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी। इसका असर ओडिशा और
पश्चिम बंगाल में देखने को मिलेगा।वहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को चेतावनी दी है
कि खराब मौसम के कारण वह समुद्र में मछली पकड़ने के लिए ना जाएं। आम जनता
और पर्यटकों को भी समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। रेलवे ने भी चक्रवाती तूफान
को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। एहतियात के तौर पर रेलवे ने पश्चिम बंगाल और
ओडिशा जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है।  

चक्रवाती तूफा को लेकर Odisha – West Bengal में हाई अलर्ट

ओडिशा में कुल 14 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद

अंगुल, पुरी, नयागढ़, खोरधा, कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर,

क्योंझर, ढेंकनाल, गंजम और मयूरभंज जैसे 14 जिलों को अलर्ट पर रखा है।एक आधिकारिक

बयान की मानें तो इस तूफान से ओडिशा की आधी आबादी प्रभावित होगी। 3000 से

अधिक गांवों में 10 लाख लोगों पर असर देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार 25

अक्टूबर को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पूर्वी तट को पार

करने से पहले इसके भीषण चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है। इस दौरान हवा की

गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आईएमडी की ओर से जारी एक

बुलेटिन के अनुसार, ‘‘कल पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा दबाव पिछले छह

घंटों में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और चक्रवाती

तूफान ‘दाना’ में तब्दील हो गया। सुबह पांच बजकर 30 मिनट तक यह पारादीप

(ओडिशा) से लगभग 560 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल)

से 630 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में था। आईएमडी ने कहा, ‘‘इसके उत्तर-पश्चिम

की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर की सुबह तक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर

एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। 24 अक्टूबर की रात से 25

अक्टूबर की सुबह तक यह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम

बंगाल के तटों को पार करेगा, इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे

रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »