चीन भी मानने लगा है हमारा लोहा : राजनाथ सिंह

चीन भी मानने लगा है हमारा लोहा

चीन भी मानने लगा है हमारा लोहा

लंदन। Rajnath Singh on China रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के रणनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के

कारण भारत के प्रति चीन के रवैये में अत्यधिक परिवर्तन हुआ है।

सिंह ने चीन सरकार नियंत्रित ग्‍लोबल टाइम्‍स में प्रकाशित हाल के

लेख के संदर्भ में यह बात कही जिसमें भारत की विकास गाथा

और इसकी बढ़ती वैश्विक हैसियत की सराहना की गई है।

चीन के बदलते रवैये की पुष्टि

ग्लोबल टाइम्स में छपा लेख भारत के बारे में चीन के बदलते रवैये की पुष्टि है।

लंदन में इंडिया हाऊस में स्वागत समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि

ऐसा लगता है कि चीन सरकार हमारी आर्थिक और विदेश

नीतियों के साथ-साथ हमारे बदलते रणनीतिक हितों को भी स्‍वीकार कर रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत किसी को भी शत्रु
के रूप में नहीं देखता, लेकिन विश्‍व जानता है कि

चीन भी मानने लगा है हमारा लोहा

भारत और चीन के बीच संबंध फिलहाल तनावपूर्ण हैं। उन्‍होंने कहा कि
भारत अपने पड़ोसियों और पूरे विश्व के साथ अच्छे संबंध चाहता है।
ग्‍लोबल टाइम्‍स को चीन का सरकारी अखबार माना जाता है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत तेजी से बढ़ता हुआ देश है

और 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत साल 2075 तक

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

भारत आने वाले समय में दुनिया की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

यह बात भारत-अमेरिका रणनीतिक सहयोग फोरम (यूएसआईएसपीएफ)

के अध्यक्ष जॉन चैंबर्स ने कही। उन्होंने कहा, साल 2024 में भारत दुनिया की

सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर आगे बढ़ता रहेगा। जॉन के मुताबिक,

इस समय भारत अपने इतिहास के महत्वपूर्ण क्षणों में है।

भारत 2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »