चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक एवं तेलंगाना में डबल हो गई है

चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक एवं तेलंगाना में डबल हो गई है
चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक एवं तेलंगाना में डबल हो गई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के अकोला में चुनावी रैली को संबोधित
किया। पीएम ने कहा कि महाराष्ट्र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ा
है। संबोधन के शुरूआत में मोदी ने कहा कि विदर्भ का आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए खास
रहा है। अब एक बार फिर मैं विधानसभा चुनाव में महायुति के लिए आपसे आशीर्वाद
मांगनें आया हूं। उन्होंने कहा कि आज 9 नवंबर है और ये 9 नवंबर की तारीख बहुत ही
ऐतिहासिक है। आज के ही दिन 2019 में देश की सर्वोच्च अदालत ने राम मंदिर पर
फैसला दिया था। 9 नवंबर की ये तारीख इसलिए भी याद रखी जाएगी, क्योंकि सुप्रीम
कोर्ट के फैसले के बाद हर धर्म के लोगों ने बहुत ही संवेदनशीलता का परिचय दिया।
मोदी ने कहा कि 2014 से 2024 के 10 वर्षों में महाराष्ट्र ने भाजपा को लगातार दिल
खोलकर आशीर्वाद दिया है। भाजपा के ऊपर महाराष्ट्र के इस भरोसे की वजह भी है।
इसकी वजह है महाराष्ट्र के लोगों की देशभक्ति, राजनीतिक समझ और दूर-दृष्टि।
उन्होंने कहा कि अभी केंद्र में हमारी सरकार को 5 महीने ही हुए हैं। इन 5 महीनों
में लाखों करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसमें बड़ी संख्या में महाराष्ट्र
से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट भी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2 कार्यकाल में मोदी ने
गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। इतना ही नहीं उस समय जो लक्ष्य
था वो पूरा भी कसर दिया।

चुनाव महाराष्ट्र में है और वसूली कर्नाटक एवं तेलंगाना में डबल हो गई है

भाजपा नेता ने कहा कि अब हम गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर और बनाने की

शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मैंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के

बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की गारंटी देने का वादा किया था। हमारी सरकार ने बुजुर्गों

की सेवा के लिए ये योजना लॉन्च कर दी है। 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को

वय-वंदना आयुष्मान कार्ड मिलने शुरु हो गए हैं। सबका साथ-सबका विकास

की भावना के साथ ही इस योजना का लाभ हर वर्ग, हर समाज, हर धर्म के

बुजुर्गों को मिलेगा।  पीएम ने कहा कि कांग्रेस और अघाड़ी वालों ने महाराष्ट्र

के लोगों की जिस मांग को दशकों तक पूरा नहीं होने दिया, मोदी ने वो भी

पूरी कर दी है। हमें मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा देने का सौभाग्य मिला

है। मराठी को वो सम्मान मिला है, जिससे पूरे महाराष्ट्र का गौरव जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के अगले 5 वर्ष कैसे होंगे, इसकी एक

झलक महायुति के वचननामे में भी दिख रही है। महिलाओं की सुरक्षा और

महिलाओं के लिए अवसर, माझी लाडकी बहीण योजना का विस्तार, युवाओं

के लिए लाखों रोजगार, विकास के बड़े-बड़े काम। महायुति सरकार महाराष्ट्र

के विकास को डबल स्पीड से आगे बढ़ाएगी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »