मकर सक्रांति उत्सव एवं बुजुर्ग व जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन
11/1/2023
निधि मीडिया न्यूज हरियाणा
बरवाला हिसार हरियाणा
श्री रिसाल सिंह धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा 13 जनवरी शुक्रवार को प्रात: 10.30 बजे लक्ष्मी विहार
कालोनी स्थित डीएम हरियाणा पब्लिक स्कूल में मकर सक्रांति उत्सव एवं बुजुर्ग व
जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि समारोह में
प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्यातिथि होंगे, जबकि अनुसूचित जाति
आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक प्रो. रविंद्र बलियाला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन
उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य हमारी भारतीय संस्कृति के
अनुसार बुजुर्गों का सम्मान करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान
बरवाला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सरपंचों, ब्लॉक समिति सदस्यों, नगर पालिका पार्षदों व
जिला पार्षदों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान
सुप्रसिद्ध जादूगर एमएस सम्राट जादू के करतब दिखाकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।
पूर्व वित्त मंत्री होंगे मुख्यातिथि
उन्होंने बरवाला क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने का आह्वान किया।
रेवाड़ी | गांव छव्वा में मकर संक्रांति के अवसर पर दादा भैया मंदिर में
ग्राम पंचायत, मंदिर कमेटी एवं ग्रामीणों के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें भक्तजनों ने भाग लिया व अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम में
भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह यादव को मंदिर कमेटी व पंचायत की ओर से
जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन
सम्मानित किया गया। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कार
हमारी पहचान है। सभी लोगों को धार्मिक कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए।
इस मौके पर ग्राम सरपंच श्रीकृष्ण, पूर्व सरपंच हनुमंत, हुकम सिंह, वेदप्रकाश
इंस्पेक्टर, रामकिशन, मनोज, शमशेर, अभय सिंह, धर्म सिंह, भरत सिंह, भीम सिंह,
गजेंद्र कुमार, सुदेश, धर्मेंद्र, बलजीत, अंकित,
श्रीभगवान, बलवान, प्रवीण, पंकज समेत अन्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज