जब उड़ी थी Salman Khan की बहन अर्पिता खान के तलाक की खबर

जब उड़ी थी Salman Khan की बहन अर्पिता खान के तलाक की खबर
जब उड़ी थी Salman Khan की बहन अर्पिता खान के तलाक की खबर
 नई दिल्ली। एक्टर आयुष शर्मा कुछ दिनों पहले फिल्म रुसलान को लेकर
चर्चा में बने हुए थे। लवयात्री और अंतिम के बाद ये उनकी तीसरी फिल्म थी।
रुसलान के साथ खास बात ये थी कि इस फिल्म के साथ आयुष शर्मा ने पहली
बार सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस के बाहर काम किया था। हालांकि, फिल्म
फ्लॉप साबित हुई। रुसलान के बाद आयुष शर्मा अब तलाक की खबर पर रिएक्ट
करने को लेकर ध्यान खींच रहे हैं।सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने साल
2014 में एक्टर आयुष शर्मा से शादी की थी। साल 2024 में दोनों अपनी 10वीं
सालगिराह सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस बीच एक्टर ने हाल ही में अपने तलाक की
अफवाह पर रिएक्ट किया। आयुष शर्मा ने बताया कि जब पहली बार उन्हें
अर्पिता खान से तलाक की बात पता चली थी तो उनके होश उड़ गए थे। दरअसल,
एक वक्त पर अफवाह उड़ी थी कि आयुष शर्मा पत्नी अर्पिता खान को तलाक देने
वाले हैं। जब ये खबर आयुष तक पहुंची, वो हैरान रह गए थे।

उड़ गए थे आयुष के होश

आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने साल 2014 में शादी की थी। इस साल कपल

अपनी 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है। आयुष शर्मा ने हाल ही

में न्यूज 18 के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने डिवोर्स की अफवाह

पर रिएक्ट किया और बताया कि उनका और अर्पिता खान का रिएक्शन कैसा

था। आयुष शर्मा ने ये भी बताया जब पैपराजी ने उनसे तलाक की बात पूछी

थी, तो उनके होश उड़ गए थे।

क्या बोले आयुष शर्मा ?

आयुष शर्मा ने कहा कि पहली बार में तो उन्हें झटका लगा था, लेकिन बाद

उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर इसका मजाक उड़ाया। आयुष शर्मा ने बताया

कि एक बार वो अपने बेटे के साथ डोसा खाने जा रहे थे। उस दौरान एक पैपराजी

ने उनसे पूछा कि क्या वो डिवोर्स फाइल करने वाले हैं। इतना सुनते ही उन्हें

धक्का लगा, लेकिन बाद में बहुत हंसी आई। एक्टर ने कहा, “जब मैं घर वापस

आया, मैंने अर्पिता से पूछा कि क्या मुझे तलाक देने जा रही है ? और इसके

बाद हम खूब हंसे।”

जब उड़ी थी Salman Khan की बहन अर्पिता खान के तलाक की खबर

आयुष शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी बार फिल्म रुस्लान में नजर

आए थे। इस फिल्म में उनके साथ  सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे, जगपति बाबू और

बीना बनर्जी भी थे। रुसलान 26 अप्रैल 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »