
आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है।
खासकर Instagram, जो न केवल फोटो और वीडियो शेयरिंग का माध्यम है, बल्कि एक पहचान
और ब्रांड बनाने का प्लेटफॉर्म भी बन गया है। लेकिन जैसे-जैसे इसकी लोकप्रियता बढ़ी है, वैसे-वैसे
इस पर फर्जी और स्पैम अकाउंट्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कई बार लोग दूसरों के नाम से
फेक अकाउंट बना लेते हैं या किसी की पहचान का दुरुपयोग करते हैं। ऐसे मामलों में समय रहते
कार्रवाई करना बहुत जरूरी होता है।इस लेख में हम बताएंगे कि आप फेक Instagram अकाउंट
को कैसे रिपोर्ट कर सकते हैं और इसे ब्लॉक करने का सही तरीका क्या है।Instagram यूजर्स की
सुरक्षा के लिए कई सुविधाएं देता है, जिनके जरिए आप फेक अकाउंट्स को रिपोर्ट कर सकते हैं।
अगर किसी ने आपके नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए फर्जी अकाउंट बनाया है, तो आप
उस अकाउंट को सीधे Instagram ऐप या वेबसाइट के जरिए रिपोर्ट कर सकते हैं। इस प्रक्रिया
में आपको कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी, जैसे कि आपकी पहचान से जुड़ी सरकारी आईडी की
फोटो।अगर आप Instagram यूजर हैं, तो ऐप के माध्यम से रिपोर्ट करना सबसे आसान और त्वरित
तरीका है। साथ ही आप डेस्कटॉप या मोबाइल ब्राउजर के जरिए भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते
हैं।Instagram सिर्फ उन्हीं रिपोर्ट्स पर कार्रवाई करता है जो वास्तविक यूजर्स द्वारा की गई हों,
और जिनमें पर्याप्त जानकारी दी गई हो। अगर आपके किसी जानने वाले के साथ ऐसा कुछ हो
रहा है, तो आप भी उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा यह होगा कि
वही व्यक्ति खुद रिपोर्ट करे।
जानिए रिपोर्ट करने का आसान तरीका
अगर आप Android या iOS डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फेक अकाउंट को रिपोर्ट
करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
1. सबसे पहले उस अकाउंट पर जाएं जिसे आप रिपोर्ट करना चाहते हैं।
2. स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में दिए गए तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें।
3. “अकाउंट रिपोर्ट करें” (Report Account) के विकल्प को चुनें।
4. अब वह कारण बताएं, जिसके लिए आप रिपोर्ट कर रहे हैं, जैसे कि “यह अकाउंट किसी की
पहचान चुरा रहा है” या “यह अकाउंट स्पैम फैला रहा है”।
5. अगर आपके पास कोई अतिरिक्त जानकारी है, जैसे कि मैसेज या स्क्रीनशॉट, तो उसे भी शेयर करें।
6. अंत में “अकाउंट रिपोर्ट करें” पर टैप करें।