
झारखंड महाराष्ट्र हिमाचल और हरियाणा की राजनीति पर भाजपा प्रवक्ता
इसके अलावा कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भाजपा
नेता ने दावा किया कि अगर सिद्धरमैया अपने पद से इस्तीफा देते हैं। तो, इसके बाद कांग्रेस के
राहुल गांधी समेत सभी दिग्गज नेताओं से इस्तीफा मांगा जाएगा क्योंकि वे सभी भ्रष्टाचार में
संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार
के आरोपी को लेकर तुरंत ही पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन यह लोग भ्रष्टाचारी हैं और पद
से इस्तीफा नहीं देंगे। प्रेम शुक्ला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के
गठबंधन वाली सरकार के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर डेमोग्राफी बदली है। उन्होंने आरोप
लगाया कि राज्य की जनजातीय महिलाओं के साथ बांग्लादेशी और रोहिंग्या लव जिहाद करके
जनजातीय समाज की संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं और इसे बढ़ावा देने में सबसे प्रमुख हाथ
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ही है। भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार में एक
विशेष समुदाय द्वारा खाने में मिलाये जा रहे मूत्र और थूक की घटनायें लगातार बढ़ रहीं हैं और
इसीलिए सरकार ने मजबूरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फॉर्मूला अपनाते हुए राज्य
में सभी दुकानदारों के लिए अपनी दुकानों पर नाम चश्पा करना अनिवार्य कर दिया है।