टेलीग्राम ऐप के सीईओ को हिरासत से रिहा किया गया

टेलीग्राम ऐप के सीईओ को हिरासत से रिहा किया गया
टेलीग्राम ऐप के सीईओ को हिरासत से रिहा किया गया

पेरिस में अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा, “जांच करने वाले न्यायाधीश

ने पावेल डुरोव की पुलिस हिरासत खत्म कर दी है और उन्हें पहली पेशी तथा संभावित

अभियोग के लिए अदालत में लाया जाएगा।”फ्रांसीसी अभियोजकों ने बुधवार को

टेलीग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पावेल डुरोव को चार दिनों की पूछताछ

के बाद पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया। उन पर आरोप था कि इस मैसेजिंग ऐप का

इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।डुरोव को शनिवार शाम को

अजरबैजान से फ्रांस उतरने के बाद पेरिस के बाहरी हिस्से में स्थित ‘ले बोर्गेट’ हवाई

अड्डे पर हिरासत में लिया गया। उन्हें पिछले महीने शुरू की गई न्यायिक जांच के तहत

12 कथित आपराधिक उल्लंघनों के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था।

अदालत में लाया जाएगा।”रूस में जन्मे और फ्रांसीसी नागरिक डुरोव के

खिलाफ आरोपों में यह भी शामिल है कि उनके मंच का इस्तेमाल बाल यौन शोषण सामग्री

और मादक पदार्थों की तस्करी, धोखाधड़ी और संगठित अपराध लेनदेन को बढ़ावा देने के

लिए किया जा रहा है।

टेलीग्राम ऐप के सीईओ को हिरासत से रिहा किया गया

पेरिस में अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा, “जांच करने वाले न्यायाधीश ने

पावेल डुरोव की पुलिस हिरासत खत्म कर दी है और उन्हें पहली पेशी तथा संभावित

अभियोग के लिए अदालत में लाया जाएगा।”रूस में जन्मे और फ्रांसीसी नागरिक डुरोव के

खिलाफ आरोपों में यह भी शामिल है कि उनके मंच का इस्तेमाल बाल यौन शोषण सामग्री

और मादक पदार्थों की तस्करी, धोखाधड़ी और संगठित अपराध लेनदेन को बढ़ावा देने के

लिए किया जा रहा है।यह भी आरोप है कि टेलीग्राम ने कानून द्वारा अपेक्षित होने पर भी

जांचकर्ताओं के साथ जानकारी या दस्तावेज साझा करने से इनकार कर दिया। फ्रांस में डुरोव

की गिरफ्तारी से रूस में आक्रोश फैल गया है, कुछ सरकारी अधिकारियों ने इसे राजनीति से

प्रेरित बताया है तथा कहा है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पश्चिम के दोहरे मानदंड

का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »