
एलोवेरा जेल से दूर होगी टैनिंग की समस्या
एलोवेरा जेल को फेस पर सीधे तौर पर न लगाएं, बल्कि आप इसमें 3 बूंद टी-ट्री ऑयल मिक्स
कर फेस पर लगाएं। इसे चेहरे पर कुछ देर तक लगा रहने दें औऱ फिर चेहरे को पानी से धो लें।
इस तरह से टैनिंग की समस्या दूर हो जाएगी। एलोवेरा जेल में कॉफी पाउडर मिक्स कर फेस
को स्क्रब करें। सप्ताह में एक बार इस प्रक्रिया को अपनाने से डेड स्किन रिमूव हो जाएगी और
आपकी त्वचा में निखार आएगा। इसके अलावा आप एलोवेरा जेल में 1/2 छोटा चम्मच शहद
मिक्स कर लें। क्योंकि शहद में भी ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है औऱ यह स्किन को छा
नेचुरल मॉइश्चराइज करता है।
टैनिंग हटाने के लिए एलोवेरा जेल का इस तरह से करें इस्तेमाल
इस जेल में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर इसको टोनर की तरह फेस पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
इससे आपकी त्वचा के रंग में निखार आएगा और टैनिंग भी दूर होगी।एलोवेरा जेल में नारियल की
5 बूंद मिक्स कर लें। फिर इससे अपने फेस की मसाज करें। ऐसा करने से फेस पर इंस्टेंट ग्लो
आएगा और फेस के दाग-धब्बे भी दूर होंगे।एलोवेरा जेल में नींबू का रस और नारियल पानी मिक्स
कर चेहरे पर अप्लाई करें। बता दें कि यह नुस्खा ऑयली स्किन वालों के लिए बेहद फायदेमंद होगा।
इससे टैनिंग की समस्या कम होगी और चेहरे पर ग्लो आएगा।अगर आपको टैनिंग के साथ मुंहासे
की भी समस्या है, तो एलोवेरा जेल में पानी मिक्स कर फेस पर लगाना चाहिए। इससे मुंहासे फैलाने
वाले बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और त्वचा पर भी खराब असर नहीं पड़ता है।आप चाहें को ऐलोवेरा
जेल से एंटी टैनिंग फेस पैक भी बना सकती हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में मुल्तानी मिट्टी
मिक्स कर फेस पर अप्लाई करें।