
दिल्ली में केजरीवाल का बड़ा दांव अब महिलाओं को हर महीने मिलेंगे एक हजार
मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि मैंने पहले हर
महिला को 1,000 रुपये देने का वादा किया था। लेकिन कुछ महिलाएं मेरे पास
आईं और कहा कि महंगाई के कारण 1,000 रुपये पर्याप्त नहीं होंगे। इसलिए
सभी महिलाओं के खाते में 2100 रुपये जमा किये जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा
कि आज सुबह आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पारित
किया गया, जिसके बाद यह योजना लागू कर दी गई है। केजरीवाल ने कहा कि
आज मैं दिल्ली की जनता के लिए दो बड़ी घोषणाएं करने आया हूं। दोनों ही घोषणाएं
महिलाओं के लिए हैं। मैंने वादा किया था कि मैं हर महिला को 1,000 रुपये दूंगा।
आज सुबह आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव पारित
किया गयाष। अब यह योजना दिल्ली में लागू हो गई है। 10-15 दिन में चुनाव की
घोषणा हो जाएगी, इसलिए अभी खाते में पैसे ट्रांसफर करना संभव नहीं है। कुछ
महिलाओं ने कहा कि महंगाई के कारण 1000 रुपये पर्याप्त नहीं होंगे। इसलिए
कल से 2100 रुपये प्रति माह पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। दिल्ली सरकार की
‘महिला सम्मान योजना’ पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ये महिलाओं
के लिए बहुत बड़ी घोषणा है। दिल्ली में इसे मार्च में बजट में पारित किया गया था।
लेकिन अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया गया ताकि इसे रोका जा सके। इसे
रोकने के लिए काफी समय से कोशिशें की जा रही थीं। लेकिन आज हमने एक बड़ी
सफलता का स्वाद चखा जब (दिल्ली) कैबिनेट ने इसे पारित कर दिया। यह योजना
दिल्ली में लागू हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल ने आज एक बड़ा ऐलान किया है कि
इस साल 1000 रुपये की स्कीम अगले साल बढ़ाकर 2100 रुपये कर दी जाएगी।