दिल्ली विधानसभा: बीजेपी विधायकों कि राष्ट्रपति से मिलकर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग.

AAP विधायकों का पूरी रात प्रदर्शन

BJP ने निकाला कैंडिल मार्च

 

 

 

 

 

 

सोमवार रात को आप और बीजेपी के विधायक धरने पर बैठे गए.

एक तरफ आप विधायकों ने एलजी पर कार्रवाई की मांग की.

वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी विधायकों ने कहा कि

राष्ट्रपति से मिलकर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे.

BJP ने निकाला कैंडिल मार्च

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को विशेष सत्र में विश्वास मत पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं में भारतीय जनता

पार्टी (बीजेपी) पर जमकर हमला किया. एक तरफ जहां सीएम केजरीवाल ने

ऑपरेशन लोटस का जिक्र किया. वहीं विधायक दुर्गेश पाठक ने दिल्ली के

उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा दिया.

आप विधायकों ने एलजी वीके सक्सेना पर कार्रवाई की मांग की

इसके बाद सोमवार रात को आप और बीजेपी के विधायक धरने पर बैठे गए.

एक तरफ आप विधायकों ने एलजी वीके सक्सेना पर कार्रवाई की मांग की. वहीं,

दूसरी तरफ बीजेपी विधायकों ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलकर दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे.

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल नहीं रखे जाने का भाजपा विधायकों ने विरोध किया है।

उन्होंने सत्ता पक्ष पर विधानसभा सदस्यों के संवैधानिक अधिकार छीनने का आरोप लगाया है।

BJP ने निकाला कैंडिल मार्च

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विधायक

प्रश्न काल में अपने क्षेत्र और दिल्ली सरकार से संबंधित प्रश्न पूछते हैं।

भाजपा विधायक विधानसभा के प्रत्येक सत्र में दिल्ली की जनता से जुड़े

मामलों पर चर्चा के लिए समय पर नोटिस देते हैं, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी जाती है।

यदि विपक्ष का कोई विधायक दिल्ली से संबंधित विषय

को उठाना चाहता है तो उसे सदन से बाहर कर दिया जाता है।

नेता प्रतिपक्ष को भी बोलने से रोका जाता है। दिल्ली सरकार के इस रवैये के विरोध में

भाजपा विधायक राष्ट्रपति से मिलकर दिल्ली विधानसभा को भंग करने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »