
दिल्ली से लेकर बिहार तक ठंड और कोहरे कांप रहा उत्तर भारत
नई दिल्ली। बीते कई दिनों से कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत ठिठुर रहा है और अभी भी ठंड से
उत्तर भारत को राहत मिलती नहीं दिख रही है। दिल्ली व कुछ जगहों पर सोमवार
दोपहर हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम होते-होते बर्फीली हवाओं ने जोर पकड़ लिया।
बीते मंगलवार को दिल्ली में पूर्वानुमान तो था हल्की वर्षा का, लेकिन दिन भर स्थिति
बनी रही गंभीर श्रेणी के कोल्ड डे की। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे चला गया।
येलो अलर्ट की ठंड के बीच लोग दिन भर कांपते रहे।
बुधवार भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है।
बिहार में और अधिक बढ़ेगी ठंड
पटना समेत प्रदेश में दो से तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट के आसार हैं।
तापमान में गिरावट आने से शीत लहर जैसे हालात बन सकते हैं।
मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने मौसम पूर्वानुमान के आधार पर बताया कि दो
दिनों बाद पछुआ हवा का व्यापक प्रभाव दिखेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही
ठंड में काफी वृद्धि के आसार हैं। पछुआ के कारण सुबह और शाम कनकनी में वृद्धि होगी।
पटना समेत दक्षिणी भागों में अन्य भागों की तुलना में थोड़ा अधिक रहेगा। इस दौरन कोहरे का असर बना रहेगा।
वहीं, मंगलवार को पटना समेत 27 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
8.0 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी के न्यूनतम तापमान की बात करें तो चार दिनों के दौरान 5.5 डिग्री की गिरावट
के साथ 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोतिहारी,बांका, सबौर, समस्तीपुर के
पूसा का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। पूर्णिया में बहुत घना कोहरे का प्रभाव रहा।
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ी ठंड
उत्तर प्रदेश का मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। लखनऊ में मंगलवार को हल्की
बारिश और बर्फीली हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार से घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विज्ञानी मुहम्मद दानिश ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में राजधानी समेत
40 से अधिक जिलों का पारा और गिरेगा। लखनऊ में बारिश के आसार नहीं हैं,
लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। अमेठी, औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद,
फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, कन्नौज, कानपुर, कासगंज,
मैनपुरी, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव में गरज चमक का असर दिख सकता है
दिल्ली से लेकर बिहार तक ठंड और कोहरे कांप रहा उत्तर भारत
सर्द मौसम की मार से अभी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मंगलवार को दिन भर बादल छाये रहे।
सूखी ठंड के कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है
कि 12 जनवरी के बाद भी आसमान में बादल छाये रहेंगे। जिले का अधिकतम
तापमान जहां 10.4 डिग्री रिकार्ड किया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम है।
यही कारण है कि अधिक ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 जनवरी को धुंध रहेगी
और बादल छाये रहेंगे। इसी तरह 11 जनवरी को गहरी धुंध के आसार हैं।
जम्मू-कश्मीर में पड़ रही भीषण ठंड
दो दिन से निकल रही हल्की धूप का असर हुआ है जिससे तापमान में सुधार आया है।
हालांकि अभी लोगों को कपकपी से राहत नहीं मिली है। पूरा प्रदेश भीषण ठंड और
शीतलहर की चपेट में है। जम्मू में दिन लगातार श्रीनगर से अधिक ठंडे गुजर रहे हैं।
घना कोहरा छाया हुआ है। जिसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर लगातार पड़ रहा है।
मंगलवार को भी सभी रेलगाड़ियां देरी से जम्मू पहुंचीं। इसमें पूजा एक्सप्रेस सबसे
अधिक 11 घंटे लेट हुई। उड़ानों पर उतना असर नहीं हुआ, लेकिन यह भी प्रभावित रहीं।