
लगाने जैसी चीजों को लेकर अमूमन चालान होते रहते हैं। क्या आपने सुना है कि
गाड़ी गंदी होने पर किसी को भारी-भरकम चालान भरना पड़ गया?AE के दुबई
शहर में नियम है कि अगर कोई अपनी गंदी कार को सार्वजनिक पार्किंग या सड़क
पर पार्क करता है तो उसे 500 दिरहम (लगभग 11 हजार रुपये) का जुर्माना भरना
पड़ेगा। Dubai में यह नियम 2019 में लाया गया था। सख्त नियम और पानी की
महंगाई के चलते दुबई में वाटरलेस वॉशिंग एक बेहतर समाधान बनकर उभरा है।
दरअसल,UAE के दुबई शहर में नियम है कि अगर कोई अपनी गंदी कार को सार्वजनिक
पार्किंग या सड़क पर पार्क करता है, तो उसे 500 दिरहम (लगभग 11 हजार रुपये) का
जुर्माना भरना पड़ेगा। Dubai में यह नियम 2019 में लाया गया था। आइए, जान लेते हैं
कि इस नियम को लाने के पीछे क्या कारण है? साथ ही ये भी जानेंगे कि लोग पानी की
महंगाई के बीच अपनी कार को साफ रखने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।
क्यों बना ये नियम?
नियम लाने से पिछले कई सालों में दुबई में देखा गया था कि वहां लोग अपनी गाड़ियां
सड़क किनारे पार्क करके लंबी छुट्टियों पर चले जाते थे। कई दिनों तक सड़क किनारे
वाहन खड़े रहने से उन पर धूल जम जाती है। साफ-सफाई रखने की वजह से ही दुबई में
धूल भरी या गंदी गाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाने लगा।
दुबई में गाड़ी गंदी होने पर क्यों देना पड़ता है भारी-भरकम जुर्माना
सख्त नियम और पानी की महंगाई के चलते दुबई में ‘वाटरलेस वॉशिंग‘ एक बेहतर
समाधान बनकर उभरा है। वहीं, दुबई एक बहुत ही व्यस्त शहर है और यहां के लोगों के
पास हर दिन अपनी कार धोने का समय नहीं है। इस तकनीक में पानी का उपयोग नहीं
होता है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाता है। सफाई के लिए स्टार्टअप ई-स्कूटर का
उपयोग करता है, जो डिटर्जेंट, पानी और ब्रश जैसी सामग्रियों से लैस होते हैं। इसमें एक
स्प्रे बोतल होती है, जिसमें वॉशिंग सॉल्यूशन होता है।