धरती के स्वर्ग पर आने की एक अलग ही अनुभूति : पीएम मोदी

धरती के स्वर्ग पर आने की एक अलग ही अनुभूति : पीएम मोदी

PM Modi in Srinagar Live Updates: 'धरती के स्वर्ग पर आने की एक अलग ही अनुभूति...' कश्मीर में बोले पीएम मोदी
धरती के स्वर्ग पर आने की एक अलग ही अनुभूति : पीएम मोदी

श्रीनगर। PM Modi Kashmir Visit Live News:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने

बख्शी स्टेडियम से 6400 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया है।  धारा 370 हटने के बाद

प्रधानमंत्री ( PM Narendra Modi in Srinagar) कीयह पहली कश्मीर यात्रा है।पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि

आज यहां से स्वदेश दर्शन योजना के तहत 6 परियोजनाएं देश को समर्पित की गई हैं। इसके अलावा स्वदेश दर्शन

स्कीम के अगले चरण का भी शुभारंभ हुआ है।  पीएम मोदी  वह श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम से

लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज 140 करोड़ देशवासी सुकून महसूस कर रहे हैं।

‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के बख्शी

स्टेडियम में विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी नाजिम

से बातचीत की।

आज यहां छह परियोजनाएं की गईं समर्पित

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि आज यहां से स्वदेश दर्शन योजना के तहत 6 परियोजनाएं देश को समर्पित की गई हैं। इसके

अलावा स्वदेश दर्शन स्कीम के अगले चरण का भी शुभारंभ हुआ है।

इसके तहत भी जम्मू कश्मीर समेत देश के अन्य स्थानों के लिए करीब 30 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धरती के स्वर्ग पर आने की यह अनुभूति वर्णन से परे है। यह वह नया जम्मू कश्मीर है

जिसका इंतजार है हमें दशकों से था। उन्होंने कहा कि वहजम्मू कश्मीर है जिसके लिए श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था।

इस जम्मू कश्मीर में चुनौतियों को पार करने का हौसला है। पीएम मोदी ने कहा कि आज 140 करोड़ देशवासी सुकून महसूस कर

रहे हैं।‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित

भारत कार्यक्रम के लाभार्थी नाजिम से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »