
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर काम करने वाला एक
व्यक्ति पाकिस्तानी एजेंसी के समर्थन से सामान की तस्करी कर रहा है। मुखबिर ने बताया कि
वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भी जासूसी कर रहा था और देश विरोधी
गतिविधियों में शामिल था।उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक व्यापारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी
करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी शहजाद
को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई
के लिए सीमा पार से तस्करी और जासूसी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के बारे में मिली जानकारी
के बाद मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने एक बयान में कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी
संवेदनशील जानकारी भी अपने आकाओं को दे रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी
किभारत-पाकिस्तान सीमा पर काम करने वाला एक व्यक्ति पाकिस्तानी एजेंसी के समर्थन से सामान
की तस्करी कर रहा है। मुखबिर ने बताया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए
भी जासूसी कर रहा था और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी
की पहचान शहजाद के रूप में हुई है और वह रामपुर जिले का निवासी है। उसे शनिवार को मुरादाबाद
से हिरासत में लिया गया। उस पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा पार तस्करी और आईएसआई के
लिए जासूसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है।एटीएस के अनुसार, संदिग्ध
जासूस भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार से अवैध रूप से सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, मसाले और
नकली बिजनेसमैन बनकर खुफिया जानकारी दुश्मन देश को दे रहा था आरोपी
अन्य सामान की तस्करी करता था। उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को बताया कि तस्करी की आड़
में वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था। एटीएस द्वारा जारी प्रेस
विज्ञप्ति के अनुसार, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तस्करी गतिविधियों में उसकी भूमिका के बारे
में विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर शहजाद पर कड़ी नजर रखी जा रही थी, जो कथित
तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के संरक्षण में था। आगे की जांच से पता चला कि शहजाद
ने सीमा पार व्यापार के लिए पाकिस्तान की कई यात्राएं की थीं और अपने संचालकों को संवेदनशील
राष्ट्रीय सुरक्षा जानकारी भेजने में भी शामिल था।एटीएस ने एक बयान में कहा “शहजाद के
आईएसआई के एजेंटों के साथ अच्छे संबंध हैं, जिनके साथ वह लगातार संपर्क में था। शहजाद ने
भारत की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी आईएसआई के एजेंटों के साथ साझा की है।
इस जानकारी की पुष्टि होने पर एटीएस, लखनऊ में धारा 148 और 152 के तहत एफआईआर
दर्ज की गई थी। शहजाद को आज (19 मई) यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया, जिसे
नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शहजाद
पर यह भी आरोप है कि उसने ISI के कई गुर्गों से करीबी संबंध बनाए और उन्हें भारत की राष्ट्रीय
सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी मुहैया कराई”