
नवरात्रि में कुट्टू के आटे से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी
नवरात्रि के व्रत में आप कुट्टू की पूरी बनाकर भी खा सकती हैं। यह पूरियां सेहत के
लिए फायदेमंद होती हैं। इसके लिए कुट्टू का आटा लें और इसमें मैश किए हुए आलू,
हरी मिर्च और नमक मिलाकर आटा गूंथ लें। फिर पूरी बेल लें। अब कड़ाही में तेल गर्म
कर पूड़ियों में तलें और सुनहरी-कुरकुरी होने दें। इन पूड़ियों को आप दही के साथ खा
सकते हैं।बता दें कि कुट्टू के पकौड़े भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आप नवरात्रि
में कुट्टू के पकौड़े बनाकर खा सकती हैं। यह पकौड़े बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं।
इन पकौड़ों को बनाने के लिए कुट्टू के आटे में कद्दूकस किए हुए आलू, मिर्च और
नमक मिलाएं। इस आटे के पकौड़े बनाकर इनको तेल में तल लें। अब आप इन्हें हरी
चटनी के साथ खा सकते हैं। व्रत में आप कुट्टू के वड़ा भी खा सकते हैं। बता दें कि
कुट्टू के वड़ा बहुत स्वादिष्ट होते हैं। सबसे पहले कुट्टू के आटे में उबले हुए आलू मैश
कर लें। फिर इसमें हरी मिर्च, जीरा, नमक, अदरक का पेस्ट और हरी धनिया मिलाएं।
इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर चिकना मिश्रण तैयार कर लें। अब छोटे-छोटे गोल
बनाएं और इनको हथेली से दबाकर चपटा कर लें। फिर इनको गर्म तेल में फ्राई कर लें।
अब आप इसको दही या चटनी के साथ खा सकते हैं।