
नवीन पटनायक से मिले मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी
पटनायक ने लिखा, “मुझे यकीन है कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य विकास, नवाचार और समृद्धि
की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा। आपकी सफलता के लिए शुभकामनाएं।” इससे पहले आज, मनोनीत
डिप्टी सीएम केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा के साथ माझी ने गोपबंधु चौराहे पर उत्कल मणि गोपबंधु
दास, राजभवन के बाहर उत्कल गौरव मधुसूदन दास, पावर हाउस स्क्वायर पर पावर हाउस स्क्वायर पर
श्रीराम चंद्र भंज देव, और एजी स्क्वायर पर परला महाराजा कृष्ण चंद्र गजपति और रामचंद्र मर्दराज
देव की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने वाणी विहार चौराहे पर फकीर मोहन सेनापति,
मेफेयर चौराहे पर धरणीधर भुइयां, कलिंगा अस्पताल चौराहे पर गंगाधर मेहेर और मैत्री विहार में
बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया। चार बार के विधायक माझी ने कहा कि भाजपा के
घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए नई सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर काम शुरू
हो जाएगा। डिप्टी सीएम देव ने कहा कि शपथ लेते ही हम अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से किये
गये वादों पर काम करना शुरू कर देंगे। हम लोगों के पास उनका आशीर्वाद लेने गये थे और उन्होंने हमें
सरकार में आने का मौका देकर दयालुता दिखायी।