पंचायती दबाव के कारण युवक ने आत्महत्या की

पुलिस ने मामला दर्ज किया:उकलाना हिसार हरियाणा

नजदीक के गांव प्रभुवाला में एक युवक फिरोज ने एक मंदिर से पानी की मोटर चोरी के मामले में

पंचायती दबाव के कारण घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मृतक के पिता पाला पुत्र खैरदीन के ब्यान पर गांव के ही कथित पंचायती काला ,

सतपाल मेंबर व अन्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।

पाला पुत्र खैरदीन वासी प्रभुवाला जिला हिसार ने पुलिस को दर्ज करवाए ब्यान में बताया है

कि मै उपरोक्त पते का रहने वाला हुं और मिस्त्री का काम करता हुं। मेरे तीन लङके है

पंचायती दबाव के कारण युवक ने आत्महत्या की

सभी मे सबसे बङा फिरोज था। मेरा लङका फिरोज पलैम्बर का काम करता था

व दसवीं कक्षा पास था। दिनांक 29/30 .09.2022 की रात्री को हमारे गांव के शीतला माता

मन्दिर से पानी की मोटर चोरी हुई थी। दिनांक 30.09.2022 को इस चोरी बारे

गांव मे सरपंच प्रतिनिधि प्रमिन्दर सिंह व गांव के अन्य मौजिज व्यक्तियो के बीच पंचायत हुई थी।

इस पंचायत मे मेरे लड़के फिरोज ने कबूल किया था कि पानी की मोटर उसने चोरी नही की

और यह चोरी सुनील पुत्र रामफल वासी प्रभुवाला व एक

अन्य लङके ने चोरी की थी और यह मोटर मैने 800 रुपये मे उन लङको से खरीदी है।

दोनो लङको को जब भी मिलेगें उनको लाकर पंचायत में पेश कर देंगे

पाला ने यह भी बताया कि पंचायत के कहने पर हमने भरोसा दिलाया था

कि उन दोनो लङको को जब भी मिलेगें उनको लाकर पंचायत में पेश कर देंगे ।

जो इस सम्बध मे मैने व मेरे लङके ने एक दिन का समय पंचायत से लिया था।

कल दिनांक 04.10.2022 को मै व मेरी पत्नी बाला देवी घर मे मौजूद थे

कि मुझे बर्तन गिरने की आवाज सुनाई दी और मै व मेरी पत्नी कमरे मे गये

तो देखा कि मेरे लङके फिरोज ने पंखें की कुंडी मे फंदा डाल कर फांसी लगाई हुई थी।

पंचायती दबाव के कारण युवक ने आत्महत्या की

मैने व मेरी पत्नी ने मेरे लङके को तुरन्त फंदे से उतार लिया और

हम मेरे लङके को इलाज के लिये सरकारी हस्पाल हिसार ले आए।

और यहां पर डाक्टर साहब ने मेरे लङके फिरोज को मृत घोषित कर दिया।

जो मैने मेरे लङके फिरोज की कपङो की तलाशी ली तो पहनी हुई पेंट की बाई

जेब से एक सुसाईड नोट मिला जिस मे मेरे लङके ने अपनी आत्म हत्या करने के

लिये काला डेरी वाला व सतपाल मेम्बर व अन्य को दोषी ठहराया है।

जो मेरे लङके फिरोज ने उपरोक्त व्यक्तियो के चोरी के मामले मे

दबाव देने पर व प्रताङित करने पर आत्म हत्या की है इनके खिलाफ कानुनी कार्यवाही की जावे।
रिपोर्ट
वीरेंद्र सोनी
ब्यूरो चीफ हरियाणा
निधि मीडिया न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »