
पंजाब के राज्यपाल
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने दादा बेअंत सिंह को याद किया और
कहा कि उन्होंने अपना जीवन पंजाब के लोगों के लिए समर्पित कर दिया।
राज्यसभा सदस्य बिट्टू ने ने‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पंजाब के 12वें
मुख्यमंत्री और मेरे प्रिय दादा सरदार बेअंत सिंह जी की 29वीं पुण्य तिथि पर
चंडीगढ़ में उनके समाधि स्थल पर एक स्मृति सभा का आयोजन किया।
’’भाजपा नेता बिट्टू ने कहा, ‘‘पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाब चंद
कटारिया जी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी ने कई
समर्थकों के साथ उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि दी।’’उन्होंने कहा कि बेअंत
सिंह ने अपना जीवन पंजाब के लोगों को समर्पित कर दिया, उनके
कल्याण के लिए काम किया और अद्वितीय साहस के साथ आतंकवाद
के खिलाफ मजबूती से खड़े रहे।’ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया
ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर उन्हें
श्रद्धांजलि दी। पंजाब का मुख्यमंत्री रहने के दौरान 1995 में बेअंत
सिंह की हत्या कर दी गई थी।