परम पूज्य गुरुदेव को पश्चिम ओड़ीसा में चातुर्मास करने हेतु पुरजोर अर्ज की
निधि मीडिया न्यूज बलांगीर ओडिशा
बलांगीर, अदभुत नज़ारा, चतुर्विद् धर्मसंघ की गरिमा पूर्ण उपस्थिति
ओड़ीसा प्रांतीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री मुकेश
कुमार जैन के नेतृत्व में 200 व्यक्तियों का संघ छापर पहुंचे।
पूज्य गुरुदेव को पश्चिम ओड़ीसा में चातुर्मास करने हेतु पुरजोर अर्ज की।
परम पूज्य प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में
अमित जी एवं श्वेता जी ने अपनी सुमधुर गीतिका के माध्यम से उत्कल वासियों की
भावनाओं को श्री चरणों में अर्पित किए। इस अर्जी में ओड़ीसा प्रांतीय सभा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री मनसुख जी सेठिया।
उन्होंने भी ओड़ीसा में गुरूदेव के चातुर्मास कराने हेतु निवेदन किया।
वरिष्ठ श्रावक श्री तुलसीराम जी जैन महासभा ओड़िशा प्रभारी
श्री छत्रपाल जी जैन एवं विनोद कुमार जैन बनमाली पैलेस के डायरेक्टर ने भी अपनी ओर से विनती की।
प्रांतीय मंत्री अनूप कुमार जैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कुशल संचालन किया
पूज्य गुरुदेव ने उपासक श्रेणी, ज्ञानशाला, किशोर मण्डल, युवक परिषद्,
कन्या मण्डल, महिला मण्डल, तेरापन्थ प्रोफेशनल फोरम, जैन विश्व भारती,
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी, प्रेक्षा विश्व भारती, प्रेक्षा इंटरनेशनल, प्रेक्षा फाउंडेशन,
अमृत वाणी, अणुव्रत न्यास, भिक्षु समाधि स्थल संस्थान – सिरियारी,
आचार्य तुलसी शान्ती प्रतिष्ठान का विशेष उल्लेख करते
बौद्धिक माला से सम्बोधित करते हुए उनके विकास की मंगलकामना की
परम पूज्य प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में
रीना गोयल सवांददाता बलांगीर ओडिशा
