
आंवले की खट्टी-मीठी गोली बनाने के लिए सामग्री
– 500 ग्राम आंवला
– एक कप गुड़
– सेंधा नमक स्वादानुसार
– काला नमक एक चम्मच
– काली मिर्च पाउडर एक चम्मच
– भुना जीरा एक चम्मच
– आधा कप पिसी चीनी
– एक चौथाई चम्मच हींग
– नींबू का रस
पाचन की समस्याओं को दूर करने के लिए
– इसके लिए आप आंवले को अच्छे से धो लें। इसके बाद कूकर में उबाल लें।- उबले
आंवले को कूकर से निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये ठंडे हो जाएं तो
आवले की गुठली को निकाल दें। – अब आप आंवलों को मिक्सी में डालकर पीस लें
और पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे कि आंवला बारीक पीसा हुआ। पीसने में पानी का
थोड़ा इस्तेमाल करें।- इसके बाद पैन गर्म करें और एक कप गुड़ डालें। इसके साथ ही
पिसा हुआ आंवले का पेस्ट भी जरुर डालें। – धीरे-धीरे मिक्स करते हुए आप इसे भूनें।
गैस को धीमा ही रखें फिर अब इसमें सारे मसाले डाल दें। भुना हुआ जीरा, काली मिर्च,
हींग, काला नमक, सेंधा नमक सब डाल दें, फिर इसे अच्छे से भूनें।- आप इसे जब तक
चलाएं कि ये गाढ़ा ना हो जाए। जब गाढ़ा हो जाए तो इक्ट्ठा तो गैस को बंद कर दें और
इसे ठंडा होने दें।- प्लेट पर पिसी चीनी डालें और तैयार आंवले की छोटी गोली बनाएं
और पिसी चीनी को इस पर लपेटें।- तैयार है आपकी डाइजेस्टिव खट्टी-मीठी आंवले की गोली।