पार्टी के बाद अपनी त्वचा को डिटॉक्स कैसे करें

पार्टी के बाद अपनी त्वचा को डिटॉक्स कैसे करें
पार्टी के बाद अपनी त्वचा को डिटॉक्स कैसे करें
जब हम सभी किसी पार्टी में जाते हैं तो हैवी मेकअप जरुर करते जाते हैं। भारी
मेकअप देर रात त्वचा में लगा रहता है। पार्टी में ज्यादा खाना खाने से आपकी
त्वचा भी काफी सुस्त पड़ सकती है। ऐसे में आपके चेहरे को डिटॉक्स करना भी
जरुरी होता है। आइए जाने कैसे करें चेहरे को डिटॉक्स।पार्टियां करना आखिर
किस को पसंद नहीं है। हम सभी लेट नाइट पार्टियां या नॉर्मल पार्टी में जरुर
जाते हैं। जहां अपने चेहरे पर काफी मेकअप करके जाते हैं। भारी मेकअप चेहरे
पर देर रात तक रहना और पार्टी का स्वादिष्ट भोजन खाने से आपकी त्वचा
एकदम सुस्त, थकी हुई बन जाती है, जो डिटॉक्स की जरूरत वाली दिखने
लगती है। आइए जानते हैं किस तरह से अपने चेहरे को डिटॉक्स कर सकते
हैं।अपने चेहरे को हाइड्रेट करने के लिए खूब पानी पिएं और शरीर में मौजूद
विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कैमोमाइल जैसी हर्बल टी का सेवन
जरुर करें। हाइड्रेशन के लिए खूब पानी पिएं। जब किसी पार्टी से लौटकर आते
हैं, तो केवल माइसेलर पानी और मेकअप वाइप्स पर निर्भर न रहें। मेकअप
को हटाने के लिए क्लींजिंग ऑयल या बाम से शुरुआत करें। इसके बाद चेहरे
के बैक्टीरिया साफ करने के लिए आप सौम्य क्लींजर से फेस को क्लीन करें।

पार्टी के बाद अपनी त्वचा को डिटॉक्स कैसे करें

चेहरे की अशुद्धियां निकालने के लिए और ऑयल को कंट्रोल करने के लिए सप्ताह

में दो बार मिट्टी या चारकोल मास्क लगाएं। चेहरे के रोमछिद्रों को क्लीन करने

के लिए 10-15 मिनट तक डिटॉक्सिफाइंग फेस मास्क लगाएं। फिर चेहरे को साफ

पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी।सनस्क्रीन लगाने से

काले-धब्बे और पिगमेंटेशन को रोकता है। सनस्क्रीन लगाने से आपकी त्वचा

चमकदार बनती है और पार्टी के लिए भी तैयार रहती है।अपने चेहरे पर ठंडे टी

बैग्स या खीरे से देर रात की सूजन को कम करने के लिए और सर्कुलेशन को

बढ़ावा देने के लिए चेहरे की मालिश करें। जिससे त्वचा तरोताजा हो जाएगी।

आप बर्फ टुकड़े थोड़ी देर रखकर उस पानी से चेहरे को धो सकते हैं या फिर

सिकाई कर सकते हैं।अच्छी त्वचा के लिए चेहरे की मरम्मत के लिए नींद लेना

भी काफी जरुरी है। अपनी त्वचा को प्राकृतिक रुप से पुनर्जीवित करने में मदद

के लिए बढ़िया आराम से सोएं। मृत कोशिकाओं को हटाने और ब्रेकआउट से

बचने के लिए पार्टी के एक या दो दिन बाद हल्के एक्सफोलिएंट का उपयोग करें,

जिससे आपकी त्वचा चिकनी और चमकदार हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »