पीएम मोदी ने शिंकुन ला टनल का किया शिलान्यास

पीएम मोदी ने शिंकुन ला टनल का किया शिलान्यास
पीएम मोदी ने शिंकुन ला टनल का किया शिलान्यास
शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी एक समान ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका
निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा ताकि
लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान किया जा सके। शिंकुला टनल दुनिया की सबसे ऊंचाई
पर बनाई जाएगी। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली नॉर्थ पोर्टल पर ब्लास्ट किया। इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर
टनल बनाए जाने का काम शुरू हो गया है। ये टनल लद्दाख के कारगिल में बनाई जा रही है।
पीएमओ की एक विज्ञप्ति के अनुसार, शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी
एक समान ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग
15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा ताकि लेह को सभी मौसम में संपर्क प्रदान
किया जा सके। बता दें कि जैसे ही इस टनल के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा वैसे
ही यह विश्व की सबसे ऊंची सुरंग होगी। शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों
और उपकरणों की तीव्र और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक
और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1999 के
कारगिल युद्ध में कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री ने 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लद्दाख के द्रास में कारगिल युद्ध
स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

पीएम मोदी ने शिंकुन ला टनल का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान ने इतिहास से कोई सबक नहीं

सीखा है और उसने जब भी कोई दुस्साहस किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है।

मोदी ने करगिल विजय दिवस के मौके पर द्रास में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि

देश के सैनिकों द्वारा दिया गया बलिदान अमर रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान

आतंकवाद और छद्म युद्ध के जरिये प्रासंगिक बने रहने की कोशिश कर रहा है, लेकिन

उसने जब भी कोई दुस्साहस किया है, उसे हार का सामना करना पड़ा है। मोदी ने कहा,

‘‘आज मैं ऐसे स्थान से बोल रहा हूं, जहां से आतंकवाद के आका मेरी आवाज सीधे सुन

सकते हैं। मैं आतंकवाद के सरपरस्तों को बताना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे

कभी कामयाब नहीं होंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »