
पूर्णिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिहार में मंगलवार को दो जनसभाओं को संबोधित किया।
पहली जनसभा गया में और दूसरी पूर्णिया में हुई। गया में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह
पूर्णिया पहुंचे थे। बहरहाल, आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर हर अपडेटt
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने
गया के बाद पूर्णिया में सभा की। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जमुई और नवादा में जनसभाएं
की थीं। बता दें कि गया में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जीतन राम मांझी और पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी
संतोष कुशवाहा चुनाव मैदान में हैं…
एनडीए सरकार के लिए वंचित और शोषित वर्ग प्राथमिक- पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि आज एनडीए सरकार के लिए वंचित और शोषित वर्ग प्राथमिकता है। जिसको किसी ने नहीं
पूछा, हम उसकी पूजा कर रहे हैं। एक समय था जब केंद्र सरकार बिहार को पिछड़ा कहती थी… लेकिन हमने
सीमांचल और पूर्णिया के विकास को अपना मिशन बनाया है।
सीमांचल एक संवेदनशील क्षेत्र है- पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि सीमांचल एक संवेदनशील क्षेत्र है। वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने सीमांचल-पूर्णिया
क्षेत्र में अवैध घुसपैठ कराकर सुरक्षा से समझौता किया है।मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार
की नजर हर उस तत्व पर है जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करता है।राजनीतिक लाभ
के लिए सीएए का विरोध करने वालों को यह जान लेना चाहिए कि मोदी न तो डरेंगे और न ही झुकेंगे।पीएम
मोदी ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पूर्णिया में हवाई जहाज भी उतरेगा। हमारी सरकार सीमांचल क्षेत्र
में वंदे भारत और नमो भारत ट्रेनों के माध्यम से कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए काम करेगी।’आपके सपने
ही मोदी का संकल्प है’.. 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए जब हमने उनके लिए दिन-रात काम किया।
कांग्रेस पार्टी ने मौका गंवा दिया- पीएम मोदी
इससे पहले गया में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्यार आशीर्वाद मैं कभी भी भूल नहीं
सकता हूं। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान पवित्र है। संविधान निर्माताओं ने समृद्ध
भारत का सपना देखा था, लेकिन देश में दशकों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने मौका गंवा दिया। उन्होंने
कहा कि 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला अपने मोदी ने निकाला है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगले
पांच वर्षों के लिए, मोदी का ‘गारंटी कार्ड’ अपडेट किया गया है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए जाएंगे, गरीबों को
अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन मिलेगा। उन्होंने कहा कि 70 साल से अधिक उम्र वालों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त
इलाज मिलेगा, पीएम-किसान सम्मान निधि जारी रहेगी।
पूर्णिया और सीमांचल को अवैध घुसपैठ का ठिकाना बनाया
उन्होंने कहा कि हर वर्ग के विकास के लिए ठोस प्लान बनाया गया है। यहां भी औद्योगिक कारिडोर बनेगा
जिससेयुवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना होगा। स्वयं सहायता समूह से दस करोड़ से अधिक
महिलाएं इससे जुड़ी है, बिहार में सवा करोड़ व गया में पांच लाख से अधिक महिलाएं स्वयंसहायता समूह
से रोजगार से जुड़ी है। पांच साल में इन्हें 40 हजार करोड़ से अधिक दिए गए हैं। बिहार में 12 लाख से अधिक
महिलाएं लखपति बनी है। अब मोदी ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। हमारे
संकल्प पत्र में विकास भी है विरासत भी है। उन्होंने कहा कि गया व औरंगाबाद के किसानों को सिंचाई के लिए
परियोजना शुरू होगी, देश के 12 धरोहर स्थल में गया को भी शामिल किया गया है। गया में बुद्ध को बुद्ध्त्व
की प्राप्ति हुई थी, गया में पितृ तो गुजरात के सिद्धपुर में मातृ श्राद्ध स्थल माना गया है। हमारी सरकार इन सभी
स्थलों के विकास को प्रतिबद्ध है, संकल्प पत्र में भी कहा है कि अपनी विरासतको वर्ल्ड हेरिटेज में ले जाएंगे, इससे
विदेशसे पर्यटक आएंगे और इन सभी स्थलोंका विकास होगा, अमृत स्टेशन योजना के तहत गया स्टेशन का
कायाकल्प किया जा रहा है।