पूर्वी दिल्ली में डीटीसी बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, ऑटोरिक्शा चालक की मौत

पूर्वी दिल्ली में डीटीसी बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, ऑटोरिक्शा चालक की मौत
पूर्वी दिल्ली में डीटीसी बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, ऑटोरिक्शा चालक की मौत
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार सुबह दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)
की एक बस के कथित तौर पर नियंत्रण खो देने
और कई वाहनों को टक्कर मारने से 63 वर्षीय
ऑटोरिक्शा चालक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार सुबह दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)
की एक बस के कथित तौर पर नियंत्रण खो देने
और कई वाहनों को टक्कर मारने से 63 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नोएडा के सेक्टर-63
निवासी बस चालक नरेंद्र (27) ने संभवतः स्वास्थ्य संबंधी
किसी आपात स्थिति के कारण वाहन से नियंत्रण खो दिया।
यह दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे विकास मार्ग पर मंगल बाजार लाल बत्ती
के पास उस वक्त हुई जब डीटीसी बस कथित तौर पर ऑटोरिक्शा
और एक कार सहित कम से कम छह-सात वाहनों से टकरा गई।

पूर्वी दिल्ली में डीटीसी बस ने कई वाहनों को टक्कर मारी, ऑटोरिक्शा चालक की मौत

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ऑटोरिक्शा से टकराने से पहले बस ने कई

अन्य वाहनों को टक्कर मार दी।’’ उन्होंने कहा कि दुर्घटना में ऑटोरिक्शा

चालक मोहम्मद हीन गंभीर रूप से घायल हो गए

और राहगीरों द्वारा उन्हें हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विकास मार्ग मंगल बाजार लाल बत्ती के पास सड़क दुर्घटना होने

की सूचना पीसीआर को सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर मिली।

शकरपुर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और तीन वाहन

– एक डीटीसी बस, एक ऑटोरिक्शा और एक कार क्षतिग्रस्त हालत में मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »