बंगाल के अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बंगाल के अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
बंगाल के अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, अस्पताल में कार्यरत
तीन अन्य संविदा महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों
ने भी उस पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल
में संविदा पर कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी से बलात्कार
के आरोप में मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी एक निजी स्वास्थ्य सेवा कंपनी का कर्मचारी है।
पुलिस ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने कोलकाता

में संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग पंसकुरा

स्थित उस अस्पताल में एक टीम भेजेगा जहां रविवार रात ड्यूटी

पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी से कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा

नियुक्त कर्मचारी के खिलाफ पीड़िता द्वारा शिकायत देने के बाद

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा

‘‘वह पिछले कई दिनों से मुझे अश्लील प्रस्ताव दे रहा था और मैं आधिकारिक

काम के अलावा जितना हो सके उससे बचती रही।

बंगाल के अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

रविवार रात उसने मुझे दवा वितरण के बारे में बात करने के लिए

एक कमरे में बुलाया और मेरे साथ बलात्कार किया।’’

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पूर्वी मेदिनीपुर जिले

के कोलाघाट से गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है

और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद,

अस्पताल में कार्यरत तीन अन्य संविदा महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों

ने भी उस पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं। आक्रोशित कर्मचारियों

ने अस्पताल अधीक्षक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया

और आरोपी जहीर अब्बास खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »