
उत्तर कन्नड़। कर्नाटक में एक दंपत्ति में लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि इसके चलते उनके
बच्चे की जान चली गई।दंपति अक्सर अपने बड़े बेटे की स्थिति को लेकर एक-दूसरे से
लड़ते थे, जो जन्म से ही गूंगा था। महिला ने अपने पति के साथ झगड़े के बाद कथित
तौर पर अपने छह वर्षीय विकलांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने कहा कि सावित्री नाम की महिला के पति रवि कुमार बड़े बेटे की विकलांगता
को लेकर अक्सर उससे झगड़ा करता था और उससे सवाल करता था कि उसने मूक
बच्चे को जन्म क्यों दिया।
झगड़े के बाद बच्चे के नदी में फेंका
26 वर्षीय एक महिला ने अपने पति के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर अपने छह
वर्षीय विकलांग बेटे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि
सावित्री नाम की महिला के पति रवि कुमार (27) बड़े बेटे की विकलांगता को
लेकर अक्सर उससे झगड़ा करता था और उससे सवाल करता था कि उसने मूक
बच्चे को जन्म क्यों दिया। पुलिस ने कहा
कि कई बार वो लड़ाई में बच्चे को फेंक देने की बात करता था।
पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी
पुलिस के अनुसार, इसी मामले पर झगड़े के बाद, निराश सावित्री ने कथित तौर
पर अपने बड़े बेटे को काली नदी से सीधे जुड़ी एक बेकार नहर में फेंक दिया, जो
मगरमच्छों से भरी है। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो वे मौके पर
पहुंचे और स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए
तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण पुलिस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई।
बच्चे को फेंक देने की बात कहता था पति
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि रविवार की सुबह, पुलिस ने गंभीर चोटों, शरीर पर
काटने के निशान और एक हाथ गायब होने के कारण बच्चे का शव बरामद किया।
पुलिस ने कहा कि इससे पता चलता है कि बच्चा
मगरमच्छ के हमले का शिकार था।