
योगी ने कहा कि अब तक 11 राज्यों में चुनाव प्रचार में जाने का अवसर मिला। समर्थकों से
सवाल करते हुए बोले पूरे देश में एक ही नारा गूंज रहा है कि फिर एक बार…. भीड़ से आवाज
आई मोदी सरकार। फिर बोले अबकी बार…भीड़ से आवाज आई 400 पार। योगी ने कहा यही
नारा पूरे देश में गूंज रहा है। इंडी गठबंधन के लोग घबरा गए हैं। जनता कह रही है जो राम को
लाए हैं हम उनको लाएंगे। यहां सम्मान, सुरक्षा और गरीब कल्याण भी है। बलरामपुर में थारू
संस्कृति को पुनर्जीवित किया गया है। थारू संग्रहालय बना है। देवीपाटन राज्य
विश्वविद्यालय भी मिल चुका है। कहा कि औरंगजेब इतना आतताई था कि कोई
मुसलमान भी अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखता है। उसने अयोध्या,
काशी और मथुरा में मंदिर तोड़ा। हमेशा उसने हिंदुओं
को अपमानित करने का काम किया।