
मॉनसून सीजन अभी चल ही रहा है और बारिश में भीगना किसे पसंद नहीं होता है! खासकर के
जब उमश भरी गर्मी हो और बारिश की फुहार आपके ऊपर पड़ती है तो मन एकदम खिल उठता
है। हालांकि गैजेट्स के जमाने में आपके जेब में या बैग के अंदर दो-तीन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
रहना आम सी बात हो गई है और इसमें भी खास करके मोबाइल फोन। आप भीगते हैं तो
आनंद आता है लेकिन गलती से भी अगर आपका मोबाइल फोन पानी में भीग गया बारिश
में भीग गया तो यह एक मुसीबत खड़ी होने वाली बात होती है, क्योंकि इन इलेक्ट्रिक
डिवाइस की यही सबसे बड़ी कमी है कि पानी पड़ते ही या नमी के कारण यह जल्दी से
खराब हो जाते हैं। तो आप जानना चाहते हैं कि अगर पानी में गिरने से या बारिश में
जाने से आपका मोबाइल फोन कैसे सुरक्षित रख सकते हैं या अगर आपका मोबाइल फोन
किसी कारण वश भीग भी गया है तो उसके बाद आपको क्या प्रिकॉशन अपनाना चाहिए ?
बारिश में आपका फोन नहीं होगा गीला
मोबाइल में कवर का इस्तेमाल अगर आप कर रहे हैं या अगर आप मोबाइल को किसी केस में
रखते हैं तो ध्यान रखें की बरसात के मौसम में आप वाटरप्रूफ केस का इस्तेमाल करें क्योंकि
आपात स्थिति आने में या अचानक से बारिश आने में आपके फोन को कोई नुकसान नहीं
पहुंचेगा। क्योंकि इन वाटर प्रूफ केस में काफी हद तक आपका फोन सुरक्षित रहेगा और
पानी से बचा रहेगा, हालांकि वाटरप्रूफ केस में रखने के बाद भी आपको यह सावधानी
रखनी होगी कि आप अपने फोन को सीधे बारिश के संपर्क में ना रखें बल्कि वाटर प्रूफ
केस में रखने के बाद भी उसे बैग या सुरक्षित जगह रख दें। आप मार्केट में देखते होंगे
की तरह-तरह के रंग-बिरंगे ज़िप लॉक बैगआपको आसानी से मिल जाते हैं खासकर
मोबाइल रखने के हिसाब से भी आजकल मार्केट में ज़िप लॉक बैग आने लग गए हैं,
तो ऐसे में मानसून सीजन में घर से बाहर निकलने से पहले आप अपने पास एक ज़िप
लॉक जरूर रखें और जैसे ही बारिश की शुरुआत हो अपने फोन को ज़िप लॉक बैग में
डालकर सुरक्षित कर लें और फिर अच्छे से बैग में इसको रख दें।