
डैमेज होते हैं नेल्स
यदि आप बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं तो इससे आपके नेल्स डैमेज हो सकते हैं।
दरअसल, नेल एक्सटेंशन लगाने और उसे रिमूव करने के दौरान नेचुरल नेल्स थिन हो जाते हैं।
जिससे उन पर नेगेटिव असर पड़ता है। वहीं बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाने से नेल्स की ग्रोथ
पर नेगेटिव असर पड़ता है। इस वजह से आपके नेल्स जल्दी टूटने लगते हैं।
केमिकल के कॉन्टैक्ट में आना
नेल एक्सटेंशन लगाने और उसे हटाने के लिए अक्सर केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।
अगर बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाते है तो आपके नेल्स इन केमिकल्स के कॉन्टैक्ट में आते हैं।
इस वजह से आपके नेल्स और स्किन दोनों को ही नुकसान पहुंच सकता है।
डिस्कलरेशन की प्रोब्लम
कई बार लोग पैसे बचाने के लिए कहीं से भी नेल एक्सटेंशन करवा लेते हैं। अगर आपके नेल्स पर
अच्छे क्वालिटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जिस वजह से आगे आपको नेल्स में
डिस्कलरेश की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपके नेचुरल नेल्स पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
दर्द का सामना
अगर आप ज्यादा लंबे नेल एक्सटेंशन करवाते है तो इसे आपको बार-बार दर्द का सामना
करना पड़ सकता है। दरअसल, नेल एक्सटेंशन करवाने की स्थिति में आपके फेक नेल्स
पर अतिरिक्त जोर पड़ता है। जिससे आपको एकदम से बहुत अधिक दर्द हो सकता हैं। इस
परेशानी को आपको बार-बार झेलना पड़ सकता है।
एलर्जिक रिएक्शन
वैसे तो यह समस्या हर किसी को नहीं होती है, लेकिन फिर भी कुछ लोग इसे
एक्सपीरियंस करते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो यह काफी हद तक संभव
है कि नेल एक्सटेंशन के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली चीजों जैसे ग्लू या फिर नेल
प्रोडक्ट को नेल्स पर लगाने से आपको एलर्जी हो सकती है।
बार-बार Nail Extension करवाना पड़ सकता है भारी
नेल एक्सटेंशन लगवाते समय इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स या मैटीरियल को सही
तरह से सैनिटाइज नहीं किया जाता है। ऐसे में इन मैटीरियल के इस्तेमाल से बैक्टीरियल
या फंगल इंफेक्शन की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। जिससे आपको बहुत अधिक
परेशानी हो सकती है।