बीकानेर रैली में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी

बीकानेर रैली में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी
बीकानेर रैली में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज (11 अप्रैल) को राजस्थान के बीकानेर में एक रैली को संबोधित किया।

इस दौरान वह भाजपा पर जमकर बरसे। राहुल गांधी ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर

निशाना साधते हुए कहा कि किसान अपनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)

मांग रहे हैं, युवा रोजगार मांग रहे हैं, महिलाएं मुद्रास्फीति से राहत चाहती हैं, लेकिन कोई नहीं

सुन रहा है।राजस्थान के अनूपगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने

महिलाओं के लिए वादा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह देश के हर गरीब

परिवार की एक महिला के बैंक खाते में (एक साल में)1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। उन्होंने कहा

कि अगर आप गरीबी रेखा लाइन से नीचे हैं फिर हर साल 1 लाख रुपये खटखट खटखट आता

रहेगा।

महिलाओं को लेकर राहुल गांधी का वादा

यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा से वादा किया कि कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब परिवार की

एक महिला के बैंक खाते में (एक साल में) 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी। उन्होंने कहा ‘अगर आप गरीबी

रेखा लाइन से नीचे हैं फिर हर साल 1 लाख रुपये (8,500 रुपये प्रति माह) खटखट खटखट आता रहेगा

और एक झटके से हम हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे।’ गांधी ने कहा कि कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर

दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी बांड के माध्यम

से बड़े उद्योगपतियों से पैसा लिया है, उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव देश के गरीब लोगों और 22-25

अरबपतियों के बीच की लड़ाई है। 

बीकानेर रैली में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी

गांधी ने लोकसभा चुनाव में बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल और गंगानगर से कुलदीप इंदौरा के

समर्थन में आयोजित रैली में कहा कि ‘किसान कह रहे हैं हमें एमएसपी दो, युवा कह रहे हैं हमें रोजगार दो, महिलाएं

कह रही हैं हमें महंगाई से बचाओ, लेकिन कोई नहीं सुन रहा।’ उन्होंने कहा कि देश में इस समय दो सबसे बड़े मुद्दे

बेरोजगारी और महंगाई हैं, लेकिन मीडिया इन्हें नहीं उठा रहा है। गांधी ने कांग्रेस द्वारा अपने लोकसभा चुनाव

घोषणापत्र में किए गए वादों पर प्रकाश डाला और कहा कि पार्टी के सत्ता में आते ही उन सभी वादों को पूरा किया

जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »