
भगवान पंजाब के किसानों की रक्षा करें
आप प्रमुख ने कहा कि देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूँ कि जो तीन काले क़ानून
केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापिस लिए थे, उन्हें “पालिसी” कहकर
केंद्र सरकार पिछले दरवाज़े से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है। इस पालिसी की कॉपी उनके
विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
ने दिल्ली की आप सरकार पर किसानों के कल्याण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इसको
लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र भी लिखा है जिसमें मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में
लोग केंद्र द्वारा योजनाओं के कार्यान्वयन न होने से परेशान और चिंतित हैं। शिवराज ने पत्र में
कहा कि मैं बहुत दुःख के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूँ। आपने कभी भी दिल्ली में किसानों
के हित में उचित निर्णय नहीं लिए। केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को भी आपकी
सरकार ने दिल्ली में लागू होने से रोक दिया है।भाजपा नेता ने आगे कहा कि आपकी सरकार
को किसानों से कोई सहानुभूति नहीं है। आज दिल्ली के किसान परेशान और चिंतित हैं। केंद्र
की कई किसान कल्याण योजनाओं को दिल्ली सरकार द्वारा लागू न करने के कारण किसान
भाई-बहन इन योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी आपको पत्र
लिखकर दिल्ली के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन चिंता की बात है कि
आपकी सरकार ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया है।