
भारतीय डेविस कप टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रास कोर्ट
भारतीय डेविस कप टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयारी शुरू
मैंने खिलाड़ियों को घास वाले कोर्ट पर खेलते देखा
‘नेशनल टेनिस सेंटर (एनटीसी)’ में इन तीनों खिलाड़ियों को
वॉर्म अप ’ में मदद कराने के लिए उदित कंबोज और
मान केसरवानी के रूप में दो सहयोगी मिले हुए थे।
राजपाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ ये सभी खिलाड़ी
टूर्नामेंट में भाग लेकर आ रहे है। हमारी योजना अच्छे से
अभ्यास करने की है। घसियाले कोर्ट पर अलग तरह की
लय की जरूरत होती है। इसमें काफी दौड़ना होता है
और नेट का अच्छे से इस्तेमाल करना होता है।
हम जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे वैसे लय हासिल करेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने दूसरे एकल खिलाड़ी का
फैसला दो-तीन दिन में कर लेंगे।
भारतीय डेविस कप टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयारी शुरू
राजपाल ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान ने ग्रास कोर्ट पर बेहतर टीमों को
शिकस्त दी है, ऐसे में हमें अपनी तैयारी दुरुस्त करनी होगी
और किसी भी चीज को हलके में नहीं लेना होगा।
उनके खिलाड़ी घास के कोर्ट का इस्तेमाल करना जानते है।
हमें इससे सामंजस्य बिठाना होगा। हम उसी के अनुसार
अपनी तैयारी की योजना बना रहे हैं, बहुत सारे अभ्यास उसी पर आधारित हैं।
भारतीय कोच जीशान अली ने भी माना कि खिलाड़ियों के लिए
ग्रास कोर्ट से सामंजस्य बिठाना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘
इन खिलाड़ियों को घास पर ज्यादा खेलने का मौका नही मिलता है।
सतह से सामंजस्य बिठाना सफलता की कुंजी है। इस शिविर में हम इसी पर काम करेंगे।