भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

 

नई दिल्ली। भारत ने महिला तीरंदाजी टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश कर लिया है।

अंकिता भक्त, भजन कौर और दीपिका कुमारी की तिकड़ी ने रैंकिंग राउंड स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल

किया। अंकिता 11वें स्थान पर रहीं, भजन और दीपिका क्रमशः 22वें और 23वें स्थान पर रहीं।टीम इंडिया

ने 21 बुल्सआई के साथ 1983 अंक बनाए। कोरिया 2046 अंकों के साथ टॉप पर रहा, जबकि चीन और

मैक्सिको क्रमशः 1996 और 1986 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।तीरंदाजी में क्वालिफिकेशन

और रैंकिंग राउंड में गुरुवार को महिला तीरंदाजी रैंकिंग राउंड में भारत की तीन तीरंदाज दीपिका कुमारी,

अंकिता भक्त और भजन कौर मैदान पर उतरीं। अंकिता ने 666 के अपने सीजन बेस्ट स्कोर के साथ 11वें स्थान पर

रहीं, जबकि भजन 659 के स्कोर के साथ 22वें और दीपिका 658 के स्कोर के साथ 23वें स्थान पर रहीं।फाइनल

में मैक्सिको ने भारत को 3 अंकों से हराया, अंकिता ने 666 अंक बनाए। भजन ने 659 अंक बनाए, जबकि दीपिका ने 658 अंक बनाए।

 

सिहयोन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

कोरिया की सिहयोन 694 के स्कोर के साथ पहले और सुहयोन नाम 688 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

चीन की जियाओलेई यांग 673 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। सिहयोन ने 694 का स्कोर बनाकर विश्व

रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले महिलाओं के लिए क्वालिफाइंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड 692 था। पुरुषों के लिए

क्वालिफाइंग का विश्व रिकॉर्ड 702 है।

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पहले राउंड में भारत के लिए अंकिता भक्त ने बुल्सआई पर निशाना साधा। वहीं, दूसरे राउंड में अंकिता

ने 12 एरो शॉट्स के दौरान कुल 3 बुल्सआई पर निशाना साधा दीपिका की खराब शुरुआत ने उन्हें परेशान

कर दिया और उन्हें अपना पहला बुल्सआई पाने के लिए तीसरे राउंड तक का समय लगा।

फाइनल में मैक्सिको ने भारत को 3 अंकों से हराया, अंकिता ने 666 अंक बनाए।

भजन ने 659 अंक बनाए, जबकि दीपिका ने 658 अंक बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »