भारत की 19 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे नीरज चोपड़ा

भारत की 19 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे नीरज चोपड़ा
भारत की 19 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे नीरज चोपड़ा

टोक्यो में होने वाली 13 से 21 सितंबर तक वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए भारत

की 19 सदस्यीय टीम का ऐलान हो गया है। जहां भारतीय टीम की अगुवाई जेवलिन स्टार नीरज

 चोपड़ा करेंगे। वहीं भारतीय इतिहास में पहली बार होगा जब चार पुरुष भाला फेंक खिलाड़ी नीरज

 चोपड़ासचिन यादव, शवीर सिंह और रोहित यादव इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।वहीं पिछले

टूर्नामेंट में भी चार भारतीयों ने क्वालीफाई किया था लेकिन रोहित चोट के कारण बाहर हो गए

थे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) की सीनियर चयन समिति की बैठक के बाद भारतीय

टीम का चयन किया गया जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। भारत ने 2023 में हंगरी में हुए

पिछले टूर्नामेंट में 28 एथलीट भेजे थे जिनमें सात रिले धावक शामिल थे। इस बार देश किसी

भी रिले रेस के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया।नीरज चोपड़ा ने 2023 में बुडापेस्ट में गोल्ड

 मेडल जीता था और इस बार भी उनके अलावा किसी अन्य भारतीय के पास पदक जीतने

का कोई वास्तविक मौका नहीं है। इसके अलावा पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल के एथलीट 

अक्षदीप सिंह का नाम विश्व रैंकिंग के माध्यम से क्वालीफाई करने के बावजूद शामिल

नहीं है क्योंकि वह फिट नहीं हैं।

भारत की 19 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे नीरज चोपड़ा

वहीं एशियाई चैंपियन होने के कारण कट हासिल करने वाली हेप्टाथलीट नंदिनी अगासरा

 भी कोहनी की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं। तीन हजार मीटर स्टीपलचेज के स्टार

 खिलाड़ी अविनाश साबले ने स्वत: पात्रता सीमा हासिल करके क्वालीफाई किया लेकिन

जुलाई में एसीएल सर्जरी के कारण वह इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। पुरुष: 

नीरज चोपड़ासचिन यादव, यशवीर सिंह और रोहित यादव (पुरुष भाला फेंक), मुरली 

श्रीशंकर (पुरुष लंबी कूद), गुलवीर सिंह (पुरुष 5,000 मीटर और 10,000 मीटर), प्रवीण

 चित्रावेल और अब्दुल्ला अबुबाकर (पुरुष त्रिकूद), सर्वेश अनिल कुशारे (पुरुष ऊंची कूद),

अनिमेष कुजूर (पुरुष 200 मीटर), तेजस शिरसे (पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़), सर्विन

 सबेस्टियन (पुरुष 20 किमी पैदल चाल), राम बाबू और संदीप कुमार (पुरुष 35 किमी

 पैदल चाल)।महिलाएं: पारुल चौधरी और अंकिता ध्यानी (महिलाओं की 3000 मीटर 

स्टीपलचेज), अन्नू रानी (महिलाओं की भाला फेंक), प्रियंका गोस्वामी (महिलाओं की

35 किमी पैदल चाल), पूजा (महिलाओं की 800 मीटर और 1500 मीटर)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »