
Rahul Gandhi की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार में आज रैली के साथ आगे बढ़ेगी
मिश्रा ने बताया, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के विमान से गया पहुंचने और औरंगाबाद के लिए हेलीकॉप्टर से
रवाना होने की संभावना है। इसके बाद गांधी यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी पिछली बार अपनी इस यात्रा के
तहत एक पखवाड़े पहले बिहार आए थे और सीमांचल क्षेत्र के चार जिलों को कवर किया था। मिश्रा के मुताबिक,
रैली के बाद गांधी के टेकारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से बातचीत करने की संभावना है।टेकारी विधानसभा क्षेत्र गया
जिले में पड़ता है लेकिन औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। मिश्रा ने कहा, गांधी सासाराम में रात्रि विश्राम करेंगे।
सभी सहयोगियों को रैली में आमंत्रित
शुक्रवार को वह कैमूर जिले की यात्रा करेंगे, जहां से हम उन्हें निकटवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के लिए विदा करेंगे।
राजद नेता तेजस्वी यादव पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के कारण पूर्णिया में गांधी की
रैली में शामिल नहीं हो सके थे। मिश्रा से इस बार तेजस्वी के औरंगाबाद आने की संभावना के बारे में पूछे जाने
पर कांग्रेस नेता ने कहा, हमने बिहार में अपने सभी सहयोगियों को रैली में आमंत्रित किया है।
हालांकि, तेजस्वी यादव की पटना में कुछ व्यस्तताएं हैं, जहां उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करना है।